Google Useful Trick Slow Smartphones : दूर बैठे लोगों के साथ बात करने के लिए बना टेलीफोन अब स्मार्टफोन में बदल चुका है। कॉलिंग के अलावा भी इससे कई काम हो जाते हैं। गूगल ने जब एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम लॉन्च किया था तो यह स्मार्टफोन्स की दुनिया में एक तरह की क्रांति ही थी। आज बड़ी संख्या में लोग एंड्रॉइड स्मार्टफोन्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन, उनके लिए सबसे बड़ी समस्या जो आती है वो यह है कि एक समय के बाद उनका फोन स्लो हो जाता है।
अगर आपके या आपके किसी जानने वाले का फोन भी धीमा हो गया है तो यह आपके काम की रिपोर्ट है। जिन लोगों का फोन धीमा हो गया है और उन्हें यह लग रहा है कि यह उनके फोन की लाइफ खत्म होने का संकेत है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। दरअसल, खुद गूगल ने एक एक ऐसे हैक के बारे में बताया है जिसकी मदद से धीमा एंड्रॉयड स्मार्टफोन फिर से तेज काम करने लगेगा। गूगल की यह ट्रिक बिल्कुल फ्री है। जानिए क्या है गूगल की ट्रिक जो स्लो फोन को फास्ट कर सकती है।
Safe Mode Trick से फास्ट करिए स्लो स्मार्टफोन
स्लो हो चुके फोन को तेज करने के लिए यूं तो कई ट्रिक्स हैं लेकिन गूगल की यह ट्रिक काफी इफेक्टिव साबित हो सकती है। इस ट्रिक का नाम है Safe Mode जो धीमे फोन की रफ्तार बढ़ा सकती है। यह ट्रिक ये बताती है कि क्या कोई ऐप समस्या पैदा कर रहा है और उस ऐप की पहचान भी करती है। गूगल के सपोर्ट पेज के अनुसार इसके लिए सबसे पहले आपको डिपाइस सेफ मोड में डालनी होगी। इससे डाउनलोड किए गए सभी ऐप्स बंद हो जाएंगे।
सेफ मोड में जाने के लिए हर कंपनी अलग-अलग तरीका अपनाती है। इसलिए आपको अपनी कंपनी की वेबसाइट पर देख लेना चाहिए कि आपका फोन सेफ मोड में कैसे जाएगा। सेफ मोड इनेबल होने के बाद अगर आपका फोन तेज चलने लगता है तो इसका मतलह है कि कोई ऐप आपके फोन की परफॉरमेंस पर असर डाल रहा है। गूगल के अनुसार अगर समस्या बनी रहती है तो आप फोन रीस्टार्ट कर डाउनलोड किए गए सभी ऐप्स हटा दीजिए।
धीमे फोन को तेज करने के लिए ये तरीके भी अपनाएं
इसके बाद आप यह भी देख पाएंगे कि ऐप हटाने से फोन की परफॉरमेंस पर क्या असर पड़ा है। समस्या वाले ऐप की पहचान करने के बाद आप बाकी ऐप्स फिर से इंस्टॉल कर सकते हैं। इसके अलावा आपको यह भी चेक करना चाहिए कि फोन में कहीं कोई सॉफ्टवेयर अपडेट तो नहीं आया है। अगर आया है तो फोन को लेटेस्ट सॉफ्टवेयर पर अपडेट कर लीजिए। इसके अलावा फोन की स्टोरेज को भी पूरा भरा न रखें। इस वजह से भी फोन धीमा हो सकता है।
ये भी पढ़ें: Google Maps के 5 शानदार फीचर्स, लाइफ कर देंगे बेहद आसान
ये भी पढ़ें: गर्मियों में फोन को ओवरहीट होने से बचाने के लिए अपनाएं 7 टिप्स
ये भी पढ़ें: फोन का कैमरा साफ करते समय क्या-क्या करें और क्या-क्या नहीं?
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines