विश्व की दिग्गज टेक कंपनी Google अपने यूजर्स को नित नए फीचर्स उपलब्ध करवा रही है। अब कंपनी ने अपना ट्रांसलेट फीचर Gmail पर भी उपलब्ध करवाने की घोषणा की है। यह फीचर जीमेल मोबाइल ऐप में ट्रांसलेशन इंटीग्रेशन के जरिए यूज किया जा सकेगा। कंपनी ने अपनी एक ब्लॉगपोस्ट में कहा, “आज से जीमेल मोबाइल ऐप के भीतर एक नेटिव ट्रांसलेशन इंटीग्रेशन की घोषणा करते हुए हमें खुशी है। यह आपको विभिन्न भाषाओं में सहजता से संवाद करने में सक्षम बनाएगा।”
कंपनी ने कहा कि काफी यूजर्स ने इस फीचर के लिए रिक्वेस्ट की थी। अब ट्रांसलेट फीचर के जरिए यूजर्स किसी भी भाषा में बातचीत को पढ़ और समझ सकेंगे। स्मार्टफोन पर मैसेज को अपनी लैंग्वेज में ट्रांसलेट करने के लिए बैनर पर दिए गए “Translate” ऑप्शन को चुन कर अपनी पसंदीदा भाषा चुननी होगी।
यह भी पढ़ें: मैसेज में दिल भेजना पड़ेगा भारी, जेल के साथ देना होगा लाखों का जुर्माना
इस फीचर की सबसे बड़ी खास बात यह है कि यूजर्स यह भी चुन सकते हैं कि Gmail किसी विशेष भाषा का अनुवाद करें या किसी भाषा का अनुवाद कभी न करें। हालांकि इसके लिए किसी तरह की एडमिन कंट्रोल नहीं दिया गया है। कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार Translate का बैनर तभी दिखेगा जब किसी मैसेज के कंटेंट की लैंग्वेज यूजर के अकाउंट सेटिंग्स में Google.com Mail Display Language से अलग होगी।”
मैसेज लिखने के दौरान ग्रामर भी चेक करेगा गूगल
ट्रांसलेट फीचर के साथ ही गूगल यूजर को ग्रामर चेकर की सुविधा भी उपलब्ध करवा रहा है। इस फीचर के जरिए यूजर्स मैसेज टाइप करते समय न कंटेंट की स्पेलिंग और ग्रामर दोनों चेक कर सकेंगे। ग्रामर चेकर आपके गलत लिखे हुए शब्दों को हॉइलाइट करके शो करेगा और उनके लिए सही शब्द भी सजेस्ट करेगा। इस तरह यूजर बिल्कुल सही लैंग्वेज में मैसेज लिख सकेगा।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
20 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
22 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
23 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines