Google Play Store New Update: गूगल यूजर एक्सपीरियंस बेहतर करने के लिए लगातार काम कर रहा है और नए-नए फीचर्स पेश कर रहा है। वहीं अब कंपनी अपने Play Store में एक ऐसा फीचर लेकर आ रही है जिससे आप एक अकाउंट से दूसरे Phone के इन्सटाल्ड ऐप भी डिलीट कर सकेंगे। जी हां, कंपनी जल्द ही लिंक किए गए एंड्रॉइड डिवाइस से ऐप्स को अनइंस्टॉल करने की सुविधा देगा। इसे कंपनी रिमोट ऐप अनइंस्टॉलेशन फीचर के नाम से पेश करेगी।
Remote App Uninstall Feature
Google के लेटेस्ट सिस्टम अपडेट चेंजलॉग के अनुसार, रिमोट ऐप अनइंस्टॉलेशन फीचर अभी Play Store के 38.8 वर्जन में एम्बेडेड है। इस फीचर को आप पीसी, फोन, टीवी और वेयर सहित कई एंड्रॉइड डिवाइस पर यूज कर सकते हैं। हालांकि Google ने इस बारे में अभी तक कोई जानकारी शेयर नहीं की है।
फोन से ऐप डिलीट करने के बाद ये काम भी जरूर करें
कैसे काम करता है फीचर
TheSpAndroid की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल इस फीचर की टेस्टिंग चल रही है। इस फीचर का यूज करने के लिए, यूजर्स को पहले Play Store को 38.8 वर्जन पर अपडेट करना होगा और फिर रिमोट अनइंस्टॉलेशन ऑप्शन को एक्टिव करने के बाद प्ले स्टोर में “Manage Apps” सेक्शन पर जाएं। एक बार फीचर ऑन हो जाने पर, यूजर्स को एंड्रॉइड डिवाइस पर इन्सटाल्ड ऐप्स के अलावा अन्य एंड्रॉइड डिवाइस पर इंस्टॉल किए गए ऐप्स भी दिखाई देंगे। इसके बाद आप चेकबॉक्स का यूज करके ऐप्स को सेलेक्ट करना और अनइंस्टॉलेशन ऑप्शन चुन सकते हैं।
कब तक मिलेगा फीचर?
अभी यह फीचर सिर्फ Play Store वर्जन 38.8 पर ही उपलब्ध है। सभी के लिए इसे कब पेश किया जाएगा इसकी कोई जानकारी नहीं है। इस पर Google की तरफ से भी कोई अपडेट नहीं है। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इसे जल्द ही सभी के लिए रोल आउट किए जाने की उम्मीद है।
वीडियो से जानें गूगल का एक सीक्रेट ऐप
संबंधित खबरें
Apple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
4 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
5 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
5 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
22 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines