Fake Trading Apps: आजकल स्मार्टफोन के जमाने में लोग ऑनलाइन पैसे निवेश करने लगे हैं, लेकिन साथ ही, कई ठग भी ऑनलाइन पैसा ठगने के नए-नए तरीके ढूंढ रहे हैं। इनमें से एक है नकली ट्रेडिंग ऐप्स के जरिए स्कैम। जी हां, आजकल स्कैमर्स फर्जी Trading Apps के जरिए लोगों को टारगेट कर रहे हैं। हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में इन ऐप्स द्वारा यूज किए जा रहे नाम भी सामने आए हैं। अगर आप भी ऐसे किसी ऐप का यूज कर रहे हैं तो अभी सावधान हो जाएं।
क्या है ये स्कैम?
दरअसल, ये ऐप्स आपको बहुत जल्दी पैसे कमाने का लालच देते हैं। ये आपको बताते हैं कि आप बहुत कम समय में बहुत ज्यादा पैसा कमा सकते हैं, लेकिन असल में ये ऐप्स आपके पैसे चुराने के लिए बनाए गए हैं। ये ऐप्स आपको पहले थोड़ा पैसा कमाने देते हैं ताकि आप पर भरोसा जमा सकें। फिर जब आप ज्यादा पैसा इन्वेस्ट करते हैं तो ये आपके सारे पैसे लेकर गायब हो जाते हैं। कई बार तो ये ऐप्स पैसे लेकर आपको ही प्लेटफॉर्म से ब्लॉक कर देते हैं।
कैसे काम करते हैं ये ऐप्स?
- ये ऐप्स बड़े-बड़े निवेश कंपनियों की तरह दिखते हैं।
- ये ऐप्स आपको बहुत ज्यादा रिटर्न देने का वादा करते हैं।
- कुछ ऐप्स में मैलवेयर भी होते हैं जो आपके फोन में घुसकर आपकी जानकारी चुरा सकते हैं।
असली क्रिप्टोकरेंसी ऐप की नकल?
हाल ही में साइबर सिक्यूरिटी ग्रुप ने जानकारी दी है कि ये नकली ट्रेडिंग ऐप वैध क्रिप्टोकरेंसी और ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म जैसे लगते हैं। इसमें AUR PRO, biconomynft, wxjtss, Xzdl, Deversi Fi, Holloway Friendly, stock, GoldEX BLACK, Fx6, Befongz, Clueeio, GOFX, f-stock समेत कई फर्जी Trading App शामिल हैं। नीचे फोटो में, आप इन नकली ट्रेडिंग ऐप द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले कुछ नाम देख सकते हैं। अगर आप भी इन में से किसी ऐप का यूज कर रहे हैं तो अभी इसे डिलीट कर दें…
कैसे बचें इस धोखे से?
- अच्छी तरह से रिसर्च करें: किसी भी ऐप को इंस्टॉल करने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह से रिसर्च करें।
- ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड करें: ऐप को हमेशा ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड करें।
- पढ़ें यूजर रिव्यू: ऐप के बारे में अन्य यूजर्स की राय जरूर पढ़ें।
- ज्यादा लालच न करें: अगर कोई ऐप आपको बहुत ज्यादा रिटर्न देने का वादा कर रहा है तो सावधान हो जाएं।
- अपने बैंक अकाउंट की जानकारी किसी को न दें: जब तक आप पूरी तरह से विश्वास न कर लें तब तक अपने बैंक अकाउंट की जानकारी किसी को न दें।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines