Google Pixel Watch: गूगल ने अपने Made by Google ’22 इवेंट में पिक्सल 7 सीरीज (Google Pixel 7) के साथ एक स्मार्टवॉच भी लॉन्च की है। गूगल (Google) ने अपनी पहली स्मार्टवॉच पेश कर दी है जो राउंड शेप्ड डायल के साथ है। प्रसिद्ध ऐप्पल वॉच सीरीज को टक्कर देने के लिए गूगल ने पिक्सल वॉच को लॉन्च किया है। ये वॉच सिर्फ पिक्सल फोन के साथ ही नहीं बल्कि अन्य एंड्रॉयड स्मार्टफोन से भी कनेक्ट होकर काम कर सकती है। आइए गूगल पिक्सल वॉच के बारे में जानते हैं।
अभी पढ़ें – Airtel 5G Plus: सिर्फ इन Smartphone को सपोर्ट करेगा एयरटेल का 5जी नेटवर्क! यहां देखें लिस्ट…
Google Pixel Watch specifications
- गूगल पिक्सल वॉच एक राउंड 3D ग्लास डायल और टच सपोर्ट के साथ है।
- गूगल की ये पहली वॉच WearOS पर काम करती है।
- ये वॉच फिटनेस ट्रैकर के अलावा एक अच्छी स्मार्टवॉच है।
- इसमें इमरजेंसी मोड और स्पोर्ट मोड फीचर्स हैं।
- यूजर्स स्लीप और हेल्थ मॉनिटर फीचर का यूज कर सकते हैं।
- इस वॉच का डायल 80% रिसाइकिल्ड स्टेनलेस स्टील से बना है।
Google Pixel Watch Price
गूगल पिक्सल वॉच के दो वैरिएंट ब्लूटूथ (Google Pixel Watch Bluetooth variant) और LTE लॉन्च किए गए हैं। ब्लूटूथ वैरिएंट की कीमत $349 (करीब 28,600 रुपये) है। वहीं, LTE वैरिएंट की कीमत (Google Pixel Watch LTE variant) $399 (करीब 32,700 रुपये) है। भारत में गूगल पिक्सल वॉच की कीमत कितनी हो सकती है, इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है।
अभी पढ़ें – Nokia लाया जबरदस्त 5G स्मार्टफोन, पानी में भी नहीं होगा खराबा! जानें कीमत और खासियत
Google Pixel Watch Availability in India
गूगल पिक्सल वॉच को चुनिंदा देशों में उपलब्ध किया गया है। ये वॉच प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। गूगल पिक्सल वॉच का ब्लूटूथ और LTE वैरिएंट का डायल तीन कलर ऑप्शन- ब्लैक, सिलवर और गोल्ड है। यूजर्स चाहे तो वॉच के बैंड का कलर चेंज कर सकते हैं। अगर आप इस वॉच को खरीदने का सोच रहे हैं तो गूगल की आधिकारिक वेबसाइट GoogleStore.com से खरीद सकते हैं। ये वॉच भारत में फ्लिपकार्ट के जरिए जल्द उपलब्ध हो सकती है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 hr agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
5 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
7 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
8 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
8 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines