अगर अब आपके पास नेटवर्क या Wi-Fi नहीं भी है, तब भी आप WhatsApp कॉल कर सकेंगे। गूगल ने हाल ही में अपना नया Pixel 10 सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च किया था। लेकिन लॉन्च के कुछ दिनों बाद कंपनी ने एक ऐसा फीचर अनाउंस किया है, जिसने सबको चौंका दिया। अब Pixel 10 यूजर्स को WhatsApp पर सैटेलाइट बेस्ड वॉयस और वीडियो कॉलिंग का सपोर्ट मिलने वाला है। इसका मतलब है कि बिना नेटवर्क के कॉल होगी।
कैसे काम करेगा फीचर
गूगल ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करके इस नए फीचर की जानकारी दी है। कंपनी ने बताया कि 28 अगस्त से Pixel 10 सीरीज में यह सुविधा एक्टिव हो जाएगी। जब WhatsApp कॉल सैटेलाइट नेटवर्क के जरिए आएगी, तो आपके फोन के स्टेटस बार में सैटेलाइट का सिंबल दिखाई देगा। इसके बाद आप बिल्कुल वैसे ही कॉल रिसीव कर पाएंगे, जैसे सामान्य नेटवर्क या Wi-Fi पर करते हैं।
ये होंगी शर्तें
हालांकि, यह सुविधा पूरी तरह से मुफ्त नहीं होगी। गूगल ने साफ किया है कि शुरुआत में यह फीचर केवल चुनिंदा कैरियर्स पर ही उपलब्ध होगा और इसके लिए यूजर्स को अतिरिक्त चार्ज भी देना पड़ सकता है। यानी यह पूरी तरह से यूनिवर्सल सर्विस नहीं है, बल्कि धीरे-धीरे ज्यादा लोगों तक पहुंचाई जाएगी।
इस फीचर वाला पहला फोन Pixel 10
इस खास फीचर के साथ, Pixel 10 सीरीज दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन बन गया है, जो WhatsApp पर सैटेलाइट बेस्ड कॉलिंग को सपोर्ट करता है। अभी सिर्फ वॉयस और वीडियो कॉल का ही विकल्प दिया गया है। WhatsApp के जरिए सैटेलाइट पर टेक्स्ट मैसेज भेजने की सुविधा कब मिलेगी, इसकी जानकारी फिलहाल कंपनी ने नहीं दी है।
लोकेशन शेयरिंग भी होगी आसान
सिर्फ कॉलिंग ही नहीं, Pixel 10 यूजर्स इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके बिना नेटवर्क के भी अपनी लोकेशन शेयर कर पाएंगे। यह सुविधा खासकर उन जगहों पर बेहद काम आएगी, जहां मोबाइल नेटवर्क पूरी तरह से गायब हो जाता है। यह सब गूगल और गैर-स्थलीय नेटवर्क प्रोवाइडर Skylo की साझेदारी से पॉसिबल हो पाया है।
ये भी पढ़ें- जल्द मार्केट में आ रहे क्रिस्टल लगे फोन और ईयरबड्स, क्या होगी कीमत?
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines