Google Pixel Phone New Feature: क्या आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें कॉल का जवाब देने में आलस आता है, तो Google के Pixel फोन में कंपनी जल्द ही “AI रिप्लाई” नाम का एक फीचर ला रही है, जिससे आपका फोन एडवांस्ड लैंग्वेज मॉडल्स का इस्तेमाल करके आपकी ओर से कॉल का जवाब दे सकेगा। जिसका मतलब है कि आपको फोन उठाने की जरूरत नहीं है। आपका ये काम भी अब गूगल खुद ही कर देगा। आइए समझते हैं कि इसका क्या मतलब है, यह कैसे काम करता है और यह क्यों यूजफुल हो सकता है…
AI रिप्लाई क्या है?
9to5Google के अनुसार, Google इस नए “AI रिप्लाई” फीचर के साथ कॉल स्क्रीन को बदलने जा रहा है। Google के फोन ऐप के लेटेस्ट बीटा वर्जन से संकेत मिलता है कि Google AI-बेस्ड रिप्लाई तैयार कर रहा है, जो कॉल करने वाले के साथ और भी अधिक समझदारी से बात कर सकते हैं। यह फीचर इस तरह से काम कर सकता है: अगर कोई व्यक्ति कॉल करता है तो AI रिप्लाई उस व्यक्ति की कही गई बातों के बेस पर नेचुरल, ह्यूमन रिस्पांस तैयार करेगा। यानी कि अब आपको सेट लिस्ट से रिप्लाई चुनने की बजाय, एक AI-जनरेटेड उत्तर मिलेगा जो कॉल करने वाले के मैसेज के लिए ज्यादा फ्रेंडली और नेचुरल लगेगा।
नेचुरल टेक्स्ट बनाएगा गूगल
ये रिएक्शंस Google के एडवांस्ड लैंग्वेज मॉडल्स से आएंगे, जिनमें जेमिनी नैनो मॉडल भी शामिल है, जो नेचुरल साउंड वाला टेक्स्ट तैयार करने में सक्षम है। अभी कॉल स्क्रीन के रिप्लाई “बाद में कॉल करें” जैसे लिमिटेड मैसेज तक हैं, परंतु AI रिप्लाई इसे नेक्स्ट लेवल पर ले जाएगा और यूजर एक्सपीरियंस को बढ़ाएगा।
ये भी पढ़ें : Oh Shit! लाखों iPhone यूजर्स को हर महीने लगेगा 2000 का फटका? जानें क्यों
अभी मिलती है ये सुविधा
Pixel फोन में पहले से ही “कॉल स्क्रीन” नाम की एक सुविधा मौजूद है, जो अनजान नंबर्स या टेलीमार्केटर्स जैसी कॉल्स को स्क्रीन करने में मदद करती है। यह फीचर Google Assistant की मदद से कॉल करने वाले से यह पूछता है कि वह क्यों कॉल कर रहा है और उसका रिप्लाई स्क्रीन पर टेक्स्ट के रूप में दिखाई देता है ताकि आप यह फैसला ले सकें कि आपको कॉल का जवाब देना है या नहीं।
पिछले साल आया था ये फीचर
समय के साथ, कॉल स्क्रीन स्मार्ट होती जा रही है। पिछले साल दिसंबर में, Google ने कॉल स्क्रीन में “Relevant Answer” नाम का एक फीचर ऐड किया था। अगर कोई व्यक्ति आपको अपॉइंटमेंट कंफर्म करने के लिए कॉल करता है, तो आपका Pixel फोन “कंफर्म करें” या “अपॉइंटमेंट कैंसिल करें” जैसे उत्तर भी दे सकता है, जिससे आपको स्वयं कॉल उठाने की जरूरत नहीं पड़ती।
संबंधित खबरें
अब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
6 hrs agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
9 hrs agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
1 day agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
1 day agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
1 day agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
1 day agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
1 day agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
3 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
3 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines