Pixel Buds Pro Lowest Price: आज मार्केट में बहुत से टीडब्ल्यूएस ईयरबड मौजूद हैं। वहीं अमेजन और फ्लिपकार्ट सेल के दौरान कई कंपनियां इन पर बंपर डिस्काउंट दे रही हैं, लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी की सेल के दौरान गूगल के प्रीमियम ईयरबड्स भी आधी कीमत पर मिल रहे हैं। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा, बड्स को पिछले साल अगस्त में 19,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। हालांकि, सेल के दौरान ये प्रीमियम ईयरबड्स आधी कीमत पर मिल रहे हैं। बता दें कि ये शानदार डील फ्लिपकार्ट पर चल रही बिग बिलियन डेज सेल में मिल रही है।
Pixel Buds Pro Lowest Price
Google Pixel बड्स प्रो की कीमत 19,990 रुपये है। हालांकि, फ्लिपकार्ट पर चल रही सेल के दौरान, ईयरबड 9,999 में लिस्टेड हैं। यह वाकई एक बढ़िया डील है और अगर आप 10,000 रुपये से कम कीमत में ईयरबड ढूंढ रहे हैं, तो यह एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। इतना ही नहीं, कुछ बैंक ऑफर्स भी हैं जिनका आप फायदा उठा सकते हैं और बड्स की कीमत को और भी कम कर सकते हैं। आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड होल्डर्स 1,500 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट ले सकते हैं।
सस्ते में प्रीमियम ईयरबड!
Google Pixel बड्स प्रो को पिछले साल अगस्त में Google Pixel 6a स्मार्टफोन के साथ लॉन्च किया गया था। एक्टिव नॉइस कैंसलेशन वाले बड्स में कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। इसमें आपको फास्ट पेअर, मल्टीपॉइंट सपोर्ट जैसे कई धांसू फीचर्स मिलते हैं। ईयरबड उन लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन बन गए हैं जो प्रीमियम ईयरबड की तलाश में हैं, लेकिन ऐप्पल एयरपॉड्स प्रो पर खर्च नहीं करना चाहते।
ओप्पो एनको एयर3 प्रो
इसके अलावा आप ओप्पो के Enco Air3 Pro बड्स भी खरीद सकते हैं जो सेल में इस वक्त 5,000 रुपये से कम कीमत में उपलब्ध हैं। अमेज़ॅन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2023 के दौरान इन्हें 4,999 में लिस्ट किया गया है, यह भी एक बढ़िया डील है। इन ईयरबड्स पर एलडीएसी कोडेक का भी सपोर्ट मिलता है। जो इस कीमत पर मिलना मुश्किल है, और इन ईयरबड्स में एक काफी कॉम्पैक्ट चार्जिंग केस भी है।
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
9 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines