क्या 44000 रुपये से सस्ता होगा Google Pixel 9a? Samsung, OnePlus को मिलेगी टक्कर

Google Pixel 9a: Google Pixel 9a की संभावित कीमत US में 499 डॉलर यानी 44,000 रुपये से कम हो सकती है, जिससे यह Samsung Galaxy S25 और OnePlus जैसे फोनों को कड़ी टक्कर देगा। दमदार परफॉर्मेंस और अपग्रेडेड फीचर्स के साथ यह फोन प्रीमियम अनुभव कम कीमत में देने का दावा कर रहा है।

Google Pixel 9a
विज्ञापन

 Google Pixel 9a to Launch: Pixel 9 सीरीज के लॉन्च के बाद गूगल अब अपने किफायती ‘A’ सीरीज का नया मॉडल Pixel 9a पेश करने की तैयारी में है। ‘A’ सीरीज हमेशा से ही उन यूजर्स के लिए पेश की जाती है जो कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स वाले फोन चाहते हैं। हाल ही में आई लीक रिपोर्ट्स में पता चला है कि इस Pixel 9a की कीमत यूएस में 44000 रुपये से कम होगी। आइए इसके बारे में जानते हैं।

क्या अन्य ब्रांड के लिए बढ़ेगी चुनौती?

सामने आई लीक रिपोर्ट में पता चला है कि Pixel 9a की कीमत ऐसी रहेगी, जिससे ये Samsung Galaxy S25 जैसे फोन के लिए एक बड़ा चैलेंज बन सकता है। अगर गूगल ने इसी प्राइसिंग स्ट्रैटेजी को अपनाया तो Samsung और OnePlus जैसी कंपनियों को कड़ी टक्कर मिल सकती है।

Advertisment
देश संभावित कीमत
यूरोप 128GB – EUR 549 (लगभग ₹50,200), 256GB – EUR 609 (लगभग ₹55,700)
अमेरिका USD 499 (लगभग ₹43,400)
भारत (संभावित) ₹52,999 (बेस मॉडल)

Google Pixel 9a के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

Pixel 9a में कई डिजाइन और परफॉर्मेंस अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। यहां हम इसके फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

फीचर्स डिटेल
डिस्प्ले 6.3-इंच OLED, 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+, 2700 निट्स पीक ब्राइटनेस
प्रोसेसर Google Tensor G4
रैम & स्टोरेज 8GB LPDDR5X रैम, 128GB/256GB स्टोरेज
कैमरा 48MP + 13MP ड्यूल रियर कैमरा, 13MP सेल्फी कैमरा
डिज़ाइन नया इंटीग्रेटेड कैमरा मॉड्यूल, प्रीमियम लुक

क्या Pixel 9a से बाजार में होगी हलचल?

अगर लीक रिपोर्ट में आई सारी जानकारी सही साबित होती हैं तो Pixel 9a की दमदार परफॉर्मेंस और किफायती कीमत इसे एक बेहतरीन विकल्प बना सकती है। यह Samsung, OnePlus और iPhone SE जैसे फोनों को सीधी टक्कर देगा।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ