Google Pixel 9 Series: गूगल ने हाल ही में Pixel 8 सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज के तहत कंपनी ने दो स्मार्टफोन Pixel 8 और Pixel 8 Pro को मार्केट में उतारा है। फ्लैगशिप पिक्सल फोन्स के लॉन्च होते ही अब Pixel 9 Series के लीक्स भी सामने आने लगे हैं। हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि Pixel 9 सीरीज मौजूदा लाइनअप से बड़े स्क्रीन साइज में उपलब्ध होगी। यहां तक की Pixel 9a और नेक्स्ट जेन Pixel फोल्ड में भी एक बड़ा स्क्रीन देखने को मिलने वाला है।
Pixel 9 सीरीज में मिलेगी बड़ा स्क्रीन
डिस्प्ले सप्लाई चेन कंसल्टेंट्स के सीईओ रॉस यंग ने हाल ही में X पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है। शेयर किए गए पोस्ट के मुताबिक, आने वाले पिक्सेल मौजूदा मॉडलों से बड़े होंगे। Pixel 9, Pixel 9 Pro, Pixel 9a और नेक्स्ट जेन Pixel फोल्ड के डिस्प्ले साइज को कंपनी की लेटेस्ट एडवांस्ड स्मार्टफोन रिपोर्ट में भी पब्लिश किया गया है। हालांकि अभी तक फोन से जुडी अन्य कोई डिटेल सामने नहीं आई है।
ये भी पढ़ें: WhatsApp Pay से पैसे भेजना मैसेज भेजने जितना आसान, Paytm से कितना बेहतर?
Pixel A सीरीज का एंड?
बात करें Pixel 8 और Pixel 8 Pro की तो इस समय इन दोनों फोन्स में 6.2-इंच और 6.7-इंच का डिस्प्ले मिलता है। हालांकि Pixel 8a अभी तक लॉन्च नहीं हुआ है और ऐसा भी कहा जा रहा है कि इस बार ये मॉडल भारत में नहीं आएगा। Google कथित तौर पर Pixel A सीरीज के लिए दो साल में एक लॉन्च करता है। वहीं कंपनी भी अब इस लाइनअप को पूरी तरह से बंद करने का प्लान बना रही है।
Pixel Fold or Flip
जहां तक पिक्सल फोल्ड की बात है तो इसमें 5.8 इंच का कवर डिस्प्ले और अंदर 7.6 इंच का डिस्प्ले है। पिक्सेल फोल्ड को कॉम्पैक्ट फोल्डेबल के रूप में डिजाइन किया गया है, इसलिए नेक्स्ट जेन मॉडल बड़े डिस्प्ले के साथ आ सकता है। लीक्स का कहना है कि Google अपने अगले फोल्डेबल पर काम कर रहा है, जो या तो Pixel Fold 2 या Pixel Flip के नाम से मार्केट में दस्तक दे सकता है।
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
5 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
7 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines