Google Pixel 9 Series Launch Date: Google ने हाल ही में घोषणा की है कि वह इस बार अगस्त में मेड बाय गूगल इवेंट करने जा रहा है। यह नए डिवाइस लॉन्च करने के अपने शेड्यूल से लगभग दो महीने पहले है। सर्च दिग्गज द्वारा जारी किए गए टीजर से पता चलता है कि वह Google Pixel IX सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। जैसे ही कंपनी ने घोषणा की, कई लोगों ने इसके पीछे के कारण बताए हैं। आज हम ऐसे ही दो कारणों पर बात करेंगे जिसे इस इवेंट को जल्दी होस्ट करने की वजह बताया जा रहा है। ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन ने भी अपनी हालिया रिपोर्ट में Google के नए Pixel डिवाइस के लॉन्च के बारे में बताया है और कहा है कि कंपनी इस बार अक्टूबर की जगह अगस्त में नए फोन ला रही है।
Google Pixel 9 को जल्दी लॉन्च करने की ये हैं दो वजह
गुरमन ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि कंपनी दो वजह से इसे जल्दी लॉन्च कर रही है। पहला कंपनी सितंबर में Apple के लॉन्च से दूर रहना चाहती है। दूसरा कंपनी नहीं चाहती कि उनके नए प्रोडक्ट के डिटेल्स लॉन्च से पहले लीक हों, इसलिए कंपनी इस बार जल्दी इस इवेंट को होस्ट करने जा रही है। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में यह भी बताया कि इस इवेंट में गूगल Pixel 9 फोन, नए Pixel Buds, Pixel Watch का एक बेहतर अपग्रेड मॉडल पेश कर सकता है। इतना ही नहीं कंपनी Pixel Fold को लेकर भी बड़ा अपडेट दे सकती है।
ये भी पढ़ें : Nothing Phone 2 के धड़ाम गिरे Price, मिल रहा है 14 हजार रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट!
कब और कहां होगा ये खास इवेंट?
गूगल का ये खास इवेंट इस बार Google के माउंटेन व्यू हेडक्वार्टर में होगा और 13 अगस्त को भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे से शुरू होगा। बता दें कि हाल ही में Google ने ‘किफायती’ Pixel – Pixel 8a भी लॉन्च किया है। कंपनी आमतौर पर Google I/O इवेंट में A-सीरीज के फोन की घोषणा करती है, हालांकि इस साल, कंपनी ने I/O 2024 से एक हफ्ते पहले ही नए A सीरीज फोन लॉन्च कर दिए। जिसे देख कर लग रहा है कि गूगल अपनी स्ट्रेटेजी में लगातार बदलाव कर रहा है।
क्या सितंबर में आ रहा है Apple का iPhone 16?
Apple आमतौर पर सितंबर में iPhone के नए मॉडल पेश करता है और इस साल, iPhone 16 लॉन्च करने की उम्मीद है। लीक्स में कहा जा रहा है कि iPhone 16 सीरीज से कंपनी फिजिकल बटन हटा सकती है। इसकी जगह टच-सेंसिटिव बटन आएंगे जो हैप्टिक फीडबैक के जरिए असली बटन दबाने जैसा एहसास देंगे।
आसान शब्दों में कहें तो स्मार्टफोन पर आपको बिना बटन के भी खास टेक्नोलॉजी से बटन दबाने वाली फील मिलेगी। इतना ही नहीं इस बार कंपनी स्मार्टफोन कैमरा डिजाइन में भी बड़ा बदलाव कर सकती है, जिसमें फोन वर्टिकली अलाइन्ड कैमरा मॉड्यूल स्पोर्ट करेंगे। ये डिजाइन कहीं न कहीं आपको पुराने आईफोन 10 और 11 की याद दिलाएगा।
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
14 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
16 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
18 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines