Google Pixel 9 Pro Fold Phone launch Price: Google Pixel 9 सीरीज भारत में 14 अगस्त को लॉन्च होने जा रही है। इस सीरीज में हाई-एंड Google Pixel 9 Pro Fold स्मार्टफोन लॉन्च होने वाला है, जो देश में आने वाला पहला Google फोल्डेबल डिवाइस होगा। X पर पोस्ट किए गए टीजर में डिवाइस के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है, लेकिन ऑनलाइन कई लीक्स में इसके फीचर्स सामने आ गए हैं।
ऑफिशियल टीजर ने कंफर्म कर दिया है कि Google Pixel 9 Pro Fold में Google AI, Gemini के साथ कई खास फीचर्स मिलेंगे। इसमें बैक पैनल के बारे में भी जानकारी दी गई है। आइए Google Pixel 9 Pro Fold के बारे में अब तक के सभी लीक्स जानें…
Google Pixel 9 Pro Fold: डिजाइन
ऑफिशियल टीजर में डुअल-पिल-शेप्ड कैमरा कटआउट के साथ एक शानदार डिजाइन दिखाया गया है। कैमरे रियर पैनल के ऊपरी-बाएं कोने में एक रेक्टेंगुलर आइलैंड पर फिट किए गए हैं। बाहरी डिस्प्ले में टॉप-नॉच के बीच में एक पंच-होल कैमरा होगा। जबकि Google Pixel 9 Pro Fold का फ्रेम और हिंज मेटैलिक लुक देगा, बैक पैनल प्लास्टिक का हो सकता है।
ये भी पढ़ें : OnePlus से घबराया सैमसंग! VIP Mode से लेकर मिलेंगे सबसे अलग AI फीचर्स, जानें लॉन्च डेट और कीमत
कंपनी ने यह भी कंफर्म किया है कि आने वाला डिवाइस Google AI, Gemini के साथ आएगा। Google के AI फीचर्स वाले फोन की लॉन्चिंग Apple के iPhone 16 सीरीज से पहले हो रही है, जिसके Apple इंटेलिजेंस के साथ आने की उम्मीद है। हालांकि ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या गूगल एप्पल से पहले फोन लॉन्च करके ये बाजी जीत पाएगा या नहीं। एप्पल पहले ही कई AI फीचर्स से पर्दा उठा चुका है जिससे कहीं न कहीं मार्केट में अभी से iPhone की हाइप ज्यादा है।
Google Pixel 9 Pro Fold: लीक्स
हालांकि टीजर में इनर स्क्रीन पर कैमरा का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन लीक्स के मुताबिक, फोन में स्क्रीन के बाईं ओर एक पंच-होल कैमरा होगा, जो पहले फोल्ड के बेजल-माउंटेड कैमरे से डिजाइन अपग्रेड है, जो कम बेजल साइज के कारण संभव हुआ है। इस नए डिवाइस में अपने पिछले मॉडल Google Fold की तुलना में बहुत बड़ा डिस्प्ले होने की उम्मीद है।
Google Pixel 9 Pro Fold: कीमत
Pixel Fold का अपग्रेड Pixel 9 Pro Fold, ओब्सीडियन और पोर्सिलेन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इस फोल्डेबल डिवाइस की संभावित कीमत 256GB मॉडल के लिए EUR1,899 लगभग 1,68,900 रुपये और 512 GB मॉडल के लिए EUR 2,029 लगभग 1,80,500 रुपये हो सकती है।
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
6 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
8 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines