Google Pixel 9 Pro Fold Discount: पहली बार Google Pixel 9 Pro Fold इतनी कम कीमत पर मिल रहा है कि ग्राहक हैरान रह गए हैं. लॉन्च प्राइस से सीधे 73 हजार रुपये की गिरावट, ऊपर से बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस सब मिलाकर यह ऐसा मौका है जो फोल्डेबल फोन खरीदने वालों को तुरंत फैसला लेने पर मजबूर कर देगा. खास बात यह है कि यह डील Amazon पर नहीं, बल्कि Flipkart पर उपलब्ध है, जहां फोन लगभग आधी कीमत पर लिस्ट किया गया है.
Flipkart पर Google Pixel 9 Pro Fold पर भारी डिस्काउंट
फ्लिपकार्ट इस समय कई प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर बंपर ऑफर चला रहा है, लेकिन सबसे बड़ा फायदा Pixel 9 Pro Fold के साथ मिल रहा है. यह फोन 99,999 रुपये में लिस्ट है, जबकि इसकी असली लॉन्च कीमत 1,72,999 रुपये थी. यानी सिर्फ लिस्टिंग में ही पूरे 73 हजार रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है.
लॉन्च कीमत और वैरिएंट
Google Pixel 9 Pro Fold को कंपनी ने 16GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ 1,72,999 रुपये में पेश किया था. इतने महंगे प्रीमियम फोन पर इस स्तर का डिस्काउंट पहले कभी देखने को नहीं मिला था, इसलिए यह डील फोल्डेबल फोन चाहने वालों के लिए एक बड़ा मौका है.
बैंक ऑफर से और 4000 रुपये की बचत
इस डील को और आकर्षक बनाते हैं बैंक ऑफर्स. Flipkart पर SBI और Flipkart Axis Bank कार्ड से पेमेंट करने पर ग्राहकों को 4000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलता है. इस तरह कुल बचत 77 हजार रुपये तक पहुंच जाती है.
एक्सचेंज बोनस भी उपलब्ध
अगर आप पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं तो आपको 5000 रुपये तक का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस भी मिल सकता है. यह बोनस चुनिंदा मॉडलों पर दिया जा रहा है, जिससे आपकी कुल लागत और कम हो सकती है.
डिस्प्ले फीचर्स: दो स्क्रीन वाला फ्लेक्सिबल सेटअप
Pixel 9 Pro Fold का डिजाइन इसकी सबसे खास बातों में से एक है. यह फोन 6.3 इंच के कवर डिस्प्ले और 8 इंच की बड़ी मेन डिस्प्ले के साथ आता है. दोनों स्क्रीन ब्राइट और स्मूथ एक्सपीरियंस देती हैं, जिससे मल्टीटास्किंग और मीडिया देखने का मज़ा अलग ही हो जाता है.
ये भी पढ़ें- फिर नहीं मिलेगी ऐसी डील! यहां 40000 रुपये सस्ता मिल रहा SONY का 4K Smart TV, घर को बना देगा थिएटर
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
15 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
16 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
19 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
19 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
21 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines