Google Pixel 9 New Leaks: Google इस बार 13 अगस्त, 2024 को Pixel 9 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है , जो iPhone 16 लॉन्च से एक महीने पहले अगस्त में होने वाला कंपनी का पहला इवेंट होगा। एक टिपस्टर ने हाल ही में Google के इस नए डिवाइस की तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें मिंट और हल्के ब्लू कलर में इसे स्पॉट किया गया था लेकिन हालिया लीक्स में एक बोल्ड ब्राइट पिंक Pixel 9 देखने को मिल रहा है। यकीन मानिए इस नए पिंक कलर को देखकर आपकी गर्लफ्रेंड भी दीवानी हो जाएगी।
पहली बार मिलेंगे बोल्ड कलर ऑप्शन
लीक्स में ये नया कलर काफी शानदार लग रहा है। Google इस तरह के बोल्ड कलर ऑप्शन कम ही पेश करता है। X यूजर हानी मोहम्मद बायोड ने अपने नए पिंक कलर में Pixel 9 की पहली हैंड्स-ऑन तस्वीरें शेयर की हैं। गूगल Pixel 9 इस नए कलर को लेकर अब खूब चर्चा में है। अपने रेगुलर म्यूट शेड्स से हटकर, पिंक कलर में जाने का Google का फैसला शायद आम ग्राहकों को काफी पसंद आए। जो लोग कुछ नया और ब्राइट कलर ढूंढ रहे हैं। यह पहली बार होगा जब Google अपनी फ्लैगशिप सीरीज के लिए इतने बोल्ड कलर ला रहा है।
AI मैजिक
Google द्वारा शेयर किए गए टीजर वीडियो में कैप्शन में लिखा है “Get Ready for Magic at Made by Google”, यह दिखता है कि कंपनी Pixel 9 सीरीज में कुछ Gemini AI पावर्ड फीचर्स ला सकती है, जिन्हें उसने पिछले महीने Google I/O डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस में शो किया था। संभावना है कि Google Pixel 9 सीरीज के स्मार्टफोन के साथ ऑन-डिवाइस AI प्रोसेसिंग, Gemini Live और स्पैम कॉल डिटेक्शन जैसे फीचर्स आ सकते हैं।
ये भी पढ़ें : Phone Call अचानक हो रही है कट? तो अभी जान लें ठीक करने का तरीका
पहली बार बदला लॉन्च टाइम लाइन
कंपनी का कहना है कि 13 अगस्त को नए फोन रिलीज किए जाएंगे लेकिन Google ने Pixel 9 सीरीज में शामिल डिवाइस के नाम अभी तक नहीं बताए हैं। दूसरी तरफ सितंबर में Apple अपनी iPhone 16 सीरीज को पेश करने जा रहा है। ऐसा पहली बार है जब गूगल लॉन्च टाइम से दो महीने पहले फोन लॉन्च कर रहा है। पिछले कुछ वक्त से कंपनी अक्टूबर में अपने डिवाइस पेश करती आई है लेकिन इस बार लॉन्च टाइम लाइन में बड़ा बदलाव हुआ है।
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
5 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
7 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines