Google Pixel 8a Launch Date Price and Features: गूगल इस महीने Pixel 8a को लॉन्च करने जा रहा है भले ही टेक दिग्गज ने अभी तक स्मार्टफोन के रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है, लेकिन लीक्स में कहा जा रहा है कि ये नया फोन 15 मई को लॉन्च होगा। कंपनी इस फोन को Google I/O 2024 इवेंट के दौरान पेश कर सकती है। लॉन्च के बाद ये फोन भारत में भी प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद है। फोन की कीमत और फीचर्स पहले ही लीक हो गए हैं। चलिए इसके बारे में जानते हैं।
Pixel 8a का डिजाइन (संभावित)
Pixel 8a के कई स्पेसिफिकेशन पहले भी ऑनलाइन लीक हो चुके हैं। इस फोन का डिजाइन Pixel 8 जैसा हो सकता है, जिसमें राउंड कार्नर फ्रेम और एक पंच-होल डिस्प्ले मिल सकता है। फोन के दाहिने किनारे पर वॉल्यूम और पावर बटन होने की उम्मीद है और बाईं ओर सिम पोर्ट मिल सकता है। नीचे की तरफ फोन में चार्जिंग पोर्ट देखने को मिल सकता है।
Pixel 8a के फीचर्स
फोन के फ्रंट में 120 Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.1-इंच FHD+ OLED डिस्प्ले मिल सकता है। प्रोसेसर की बात करें तो डिवाइस में Tensor G3 चिपसेट मिलने की उम्मीद है, जो Google Pixel 8 सीरीज में पहले से यूज किया जा रहा है। कैमरा सेटअप में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और पीछे की तरफ 13-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर मिलने की उम्मीद है, जबकि सेल्फी के लिए फ्रंट में 13-मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है।
ये भी पढ़ें : AC चलाते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, बम की तरह हो सकता है ब्लास्ट
बैटरी भी होगी दमदार
बता दें कि गूगल का ये इस सीरीज का सबसे सस्ता फोन होगा जिसमें आउट ऑफ दी बॉक्स Android 14 मिलने की उम्मीद है, जिसके साथ कंपनी सात साल तक Android और सिक्योरिटी अपडेट देगी। Pixel 8a में 27W फास्ट चार्जिंग के साथ 4,500mAh की बैटरी होने की बात कही जा रही हैं। साथ ही इसमें आपको IP67 रेटिंग मिल सकती है। फोन में सर्कल टू सर्च, लाइव ट्रांसलेट, मैजिक इरेजर और ऑडियो मैजिक इरेजर जैसे कई एआई फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है।
Pixel 8a की कीमत (संभावित)
कीमत को लेकर कहा जा रहा है कि Pixel 8a अपने पिछले Pixel 7a से थोड़ा महंगा होने वाला है। भारत में, नया मॉडल लगभग 45,000 रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च हो सकता है। ग्लोबल मार्केट में 128GB वेरिएंट का प्राइस लगभग $499 और 256GB वेरिएंट का प्राइस $559 होने की उम्मीद है, जो लगभग 41,600 रुपये और 46,600 रुपये है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines