Google Pixel 8a: पिछले कई दिनों से खबर चल रही है कि गूगल अपनी 8 सीरीज पर काम कर रहा है। इस सीरीज में Pixel 8 और Pixel 8 Pro के अलावा Pixel 8a स्मार्टफोन स्मार्टफोन शामिल होने की संभावना है। इस बीच कथित तौर पर गूगल पिक्सल 8a को बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर देखा गया है। लिस्टिंग से इसके कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ है।
Google Pixel 8a गीकबेंच पर लिस्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर ‘Akita’ कोडनेम वाला एक Google स्मार्टफोन देखा गया है। ऐसी संभावना है कि यह डिवाइस Google Pixel 8a होगा। लिस्टिंग से पता चलता है कि Pixel 8a माली-G715 GPU के साथ जोड़े गए Tensor G3 चिपसेट के आ सकता है।
गीकबेंच पर स्मार्टफोन को 8GB रैम और Android 14 के साथ लिस्ट किया गया है। प्रदर्शन पर नजर डालें तो गीकबेंच पर गूगल पिक्सल 8a सिंगल-कोर पर 1,218 स्कोर और मल्टी-कोर पर 3,175 स्कोर हासिल किया है।
फिलहाल, कंपनी ने इस फोन की आधिकारिक लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है। Google Pixel 8 सीरीज को अक्टूबर में होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ेंः गूगल ने भी Chandrayaan-3 की सफलता पर मनाया जश्न, दिल से किया स्वागत
Google Pixel 8a के स्पेसिफिकेशन्स
आधिकारिक तौर पर गूगल ने अपने पिक्सल 8a के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार यह स्मार्टफोन 6.2 इंच डिस्प्ले के साथ आता सकता है। कैमरे के मोर्चे पर इस अपकमिंग फोन में 50MP + 12MP डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है। कहा जा रहा है गूगल का यह स्मार्टफोन 5000 mAh की पावरफुल बैटरी से लैस हो सकता है।
संबंधित खबरें
अब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
2 hrs agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
5 hrs agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
23 hrs agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
1 day agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
1 day agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
1 day agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
1 day agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
3 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
3 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines