Google Pixel 8 series and Samsung Galaxy S23 FE: गूगल और सैमसंग एक बार फिर तहलका मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। हाल ही में गूगल ने Pixel 8 सीरीज के लॉन्च डिटेल्स शेयर किये थे। वहीं, अब लीक्स में सामने आया है कि सैमसंग भी इसी तारीख को अपना नया सैमसंग गैलेक्सी S23 FE लॉन्च कर सकता है। हालांकि, सैमसंग ने अभी लॉन्च की पुष्टि नहीं की है। मगर कहा जा रहा है कि ये दोनों ही फोन्स 4 अक्टूबर को लॉन्च हो सकते हैं। वहीं, लॉन्च से पहले ही दोनों स्मार्टफोन्स के प्राइस ऑनलाइन लीक हो गए हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत कितनी होगी?
कितना होगा दोनों का प्राइस?
रिपोर्ट्स से पता चलता है कि Pixel 8 की कीमत $699 यानी 58 हज़ार के आस-पास हो सकती है, जबकि Pixel 8 Pro की कीमत $999 यानी 83 हज़ार से भी ज्यादा हो सकती है, दोनों मॉडलों की कीमत में $100 का अंतर है। वहीं दूसरी ओर एक रिपोर्ट के अनुसार Samsung Galaxy S23 FE फैन एडिशन मोबाइल यूएस मार्केट में $599 यानी कि करीब 49,800 रुपये की कीमत पर लॉन्च हो सकता। ये फ़ोन गूगल के स्मार्टफोन्स से काफी सस्ता होने वाला है। लेकिन खास बात यह है कि गूगल के फोन को प्री-ऑर्डर करने पर कंपनी अच्छा बोनस दे रही है। इसके तहत आपको फ्री पिक्सेल वॉच 2 मिलने वाली है।
इवेंट में क्या-क्या होगा लॉन्च?
बता दें कि Google ने अपना Pixel इवेंट 4 अक्टूबर को रखा है। इस इवेंट के दौरान Pixel 8 सीरीज और Pixel Watch 2 को लॉन्च किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर Galaxy S23 FE के साथ कंपनी Galaxy Buds FE लॉन्च करने की तैयारी में है। हाल ही में बड्स का प्राइस भी सामने आया था। जिसमे बताया गया था कि ये $99 यानी कि करीब 8,300 रुपये में पेश किया जा सकता है।
आपके लिए कौन-सा बेस्ट
अगर आप एक हाई एन्ड पर्फोमन्स वाला फ़ोन ढूंढ रहे हैं तो गूगल आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। क्योंकि Pixel 8 सीरीज में Google के थर्ड-जीन Tensor G3 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है वहीं कैमरा मॉड्यूल में भी कुछ बदलावों के साथ Pixel 7 और Pixel 7 Pro के समान डिज़ाइन देखने को मिलेगा। वहीं सैमसंग का FE एडिशन ग्लोबल टेक मंच पर Exynos 2200 चिपसेट के साथ स्पॉट किया गया है। जबकि यूएस और कनाडा में ये स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर से लेस होने की उम्मीद है।
संबंधित खबरें
अब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
2 hrs agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
4 hrs agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
23 hrs agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
1 day agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
1 day agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
1 day agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
1 day agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
2 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
3 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines