Google Pixel 8 Series Discount offers: जल्द ही गूगल Pixel 9 सीरीज को पेश करने वाला है, इससे पहले ही Pixel 8 और Pixel 8 Pro फ्लिपकार्ट पर सबसे कम प्राइस में लिस्ट हो गए हैं। ये बड़ा प्राइस ड्रॉप Pixel 9 सीरीज के लॉन्च इवेंट से कुछ दिन पहले आया है। Google के नए जेनरेशन डिवाइस ज्यादा महंगे होंगे और अगर कंपनी पुरानी कीमतें बरकरार रखती है, तो भी Pixel 9 सीरीज की कीमत ज्यादा होगी। जो लोग कम कीमत पर Pixel 8 सीरीज खरीदने का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए शायद यह खरीदने का सबसे अच्छा टाइम है। चलिए इसके बारे में जानें…
Google Pixel 8 डिस्काउंट ऑफर
Flipkart पर अभी Pixel 8 का 128GB स्टोरेज और 8GB RAM वैरिएंट 61,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर बिक रहा है। यह इसकी लॉन्च प्राइस 75,999 रुपये से कम है। इससे पता चलता है कि यूजर्स को फोन पर 14,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है, जो बहुत बड़ी बात है क्योंकि यह बिना किसी ऑफर के मिल रहा है।
ICICI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर कंपनी 4,000 रुपये की एक्स्ट्रा छूट भी दे रही है, जिससे कीमत 57,999 रुपये हो जाती है। यह Pixel 8 पर मिलने वाली सबसे जबरदस्त डील है। Flipkart Pixel 8 पर कुल 18,000 रुपये की छूट दे रहा है। इसके अलावा फ्लैगशिप डिवाइस को और भी कम कीमत पर खरीदने के लिए आप एक्सचेंज ऑफर भी चुन सकते हैं।
ये भी पढ़ें : ये क्या? 2 अगस्त को आ रहा है 180MP कैमरा वाला फोन, लॉन्च से पहले जानें फीचर्स
Google Pixel 8 डिस्काउंट ऑफर
वहीं इस सीरीज का Pixel 8 Pro भी डिस्काउंट रेट पर उपलब्ध है। डिवाइस को Flipkart पर 98,999 रुपये की कीमत के साथ लिस्ट किया गया है, जो इसकी लॉन्च प्राइस 1,06,999 रुपये से कम है। इससे साफ पता चलता है कि Flipkart Pixel 8 Pro स्मार्टफोन पर 8,000 रुपये की फ्लैट छूट दे रहा है। इसके अलावा, ICICI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर कंपनी 10,000 रुपये की एक्स्ट्रा छूट दे रही है, जिससे कीमत कम होकर 88,999 रुपये हो जाती है।
Pixel 8 Pro पर आपको कुल 18,000 रुपये की छूट मिल रही है, जिसमें फ्लैट डिस्काउंट और बैंक ऑफर दोनों शामिल हैं। रेगुलर मॉडल की तरह, डिवाइस को और भी कम कीमत पर पाने के लिए प्रो मॉडल पर भी एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। बता दें कि Pixel 9 सीरीज भारत और अन्य बाजारों में 14 अगस्त को लॉन्च होगी। इससे पहले ही मौजूदा मॉडल्स सस्ते हो गए हैं।
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
14 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
16 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
18 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
19 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
21 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines