Google Pixel 8 Pro Vs Pixel 7 Pro: Google Pixel सीरीज अपने प्रीमियम फीचर्स और शानदार कैमरा क्वालिटी के लिए जानी जाती है। इस सीरीज के तहत कंपनी ने हाल ही में अपने दो नए स्मार्टफोन Google Pixel 8 और 8 प्रो मार्केट में उतारे हैं। अब बहुत से लोग कंफ्यूज हैं कि क्या हमें नए Google Pixel 8 Pro में अपग्रेड कर लेना चाहिए या Pixel 7 प्रो को खरीद कर कुछ पैसे बचाएं जाएं। आज हम आपकी इसी कन्फ्यूजन को दूर करेंगे और बताएंगे कि आपको इस वक्त कौन-सा स्मार्टफोन लेना चाहिए।
डिजाइन
डिजाइन की बात करें तो इस बार Pixel 8 Pro में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि कैमरा बंप को काफी हद तक काम किया गया है। स्क्रीन का साइज समान है, लेकिन रिजाल्यूशन में मामूली अंतर है, जिसे आप रेगुलर यूज के दौरान बिल्कुल भी नोटिस नहीं कर पाएंगे, लेकिन फोन अब 2,400 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है।
कैसा है कैमरा
Pixel 8 Pro और Pixel 7 Pro में समान कैमरा सिस्टम मिलता है, लेकिन Pixel 8 Pro में कम अपर्चर वाला सेंसर है, जिसका मतलब है कि आप लौ लाइट में बेहतर फोटो खिंच सकते हैं। सबसे बड़ा अपग्रेड अल्ट्रावाइड कैमरे पर है, जिसमें अब 48MP सेंसर दिया गया है। इस बीच, सेल्फी कैमरे में इस बार कंपनी ने कुछ कटौती की है पहले जहां 10.8 मेगापिक्सेल कैमरा मिल रहा था वहीं अब 10.5 एमपी कैमरा दिया गया है।
ये भी पढ़ें : Flipkart Big Billion Days Sale: ग्राहकों की हुई बल्ले बल्ले! Flipkart सेल में धड़ाम गिरे इन स्मार्टफोन्स के Price
पर्फोमन्स
Pixel 8 Pro, Tensor G3 चिप के साथ आता है, जो Google की लेटेस्ट और सबसे पावरफुल चिप है, जो सभी AI फीचर्स से लैस है जो इसे पिछले मॉडल से काफी अलग बनाती है। Google का दावा है कि Pixel 8 Pro पिछली पीढ़ी के Pixel फोन की तुलना में 10 गुना बेहतर पर्फोमन्स देता है। दूसरी ओर, Pixel 7 Pro में पुरानी Tensor G2 चिप है। जहां तक बैटरी लाइफ की बात है, तो दोनों फोन में ज्यादा अंतर नहीं है – Pixel 7 Pro में 5,000 mAh की बैटरी है, जबकि Pixel 8 Pro में थोड़ी बड़ी 5,050 mAh की बैटरी है।
अब कौन सा खरीदें?
अगर आपको बजट की कोई समस्या नहीं है, तो Pixel 8 Pro एक बेस्ट ऑप्शन है। इसमें वह सब कुछ है जो आप 2023 में एक फ्लैगशिप फोन से चाहते हैं। हालांकि, यह काफी महंगा भी है। इसकी कीमत 106,999 रुपये है, जो मौजूदा फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स से काफी ज्यादा है। अगर आप अधिक किफायती ऑप्शन की तलाश में हैं, तो Pixel 7 Pro अभी भी एक बढ़िया फोन है। 65 हजार रुपये से कम में ये अभी भी एक बेस्ट ऑप्शन बना हुआ है और इसमें अभी भी कई लेटेस्ट फीचर्स मिल रहे हैं जो पिक्सेल फोन को और भी खास बनाते हैं।
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
13 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
14 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
17 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
18 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
19 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines