Google Pixel 8 Series Release Date: गूगल का I/O 2023 इवेंट इसी महीने 10 मई को आयोजित किया गया था। इस इवेंट में कंपनी ने अपना पहला फोल्डेबल फोन लॉन्च किया। इसके साथ ही पिक्सल 7a की ग्लोबल लॉन्चिंग भी की गई।
इवेंट के दो हफ्ते बाद Google के आगामी पिक्सेल फोन, गूगल पिक्सल 8 प्रो (Google Pixel 8 Pro) के संबंध में इंटरनेट पर कुछ जानकारी साझा की गई है। इन लीक्स में कहा जा रहा है कि गूगल पिक्सल 8 प्रो में इन-बिल्ट थर्मामीटर मिल सकता है। इसके अलावा नए फोन में सिर्फ एक कैमरा बार होगा जिसमें तीनों कैमरे फिट होंगे, जबकि पिक्सल 7 प्रो में अलग-अलग कैमरे हैं।
ऐसे काम करेगा थर्मामीटर
91Mobiles की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इन-बिल्ट थर्मामीटर को सिर्फ Google Pixel 8 Pro तक ही सीमित रखेगी। यानी यह पिक्सल 8 के बेस मॉडल में उपलब्ध नहीं होगा। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि गूगल के कर्मचारियों ने इन-बिल्ट थर्मामीटर फीचर की टेस्टिंग शुरू कर दी है।
फोन में इन-बिल्ट थर्मामीटर फीचर की जानकारी Kuba Wojciechowski नाम के टिप्सटर ने साझा की है। हालांकि, बाद में इस वीडियो को गूगल ने कॉपीराइट क्लेम के तहत हटा दिया था। खैर नील सार्जेंट नाम के एक यूजर ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें बताया गया है कि यह फीचर कैसे काम करेगा। हम उस वीडियो को यहां जोड़ रहे हैं।
When will the Pixel 8 series be launched?
जानकारी के मुताबिक गूगल पिक्सल 8 सीरीज को अक्टूबर में लॉन्च कर सकता है। Pixel 8 Pro में Tensor G3 चिपसेट और 6.52 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है, जिससे ये पता चलाता है कि पिक्सल 7 प्रो की तुलना में इसका डिस्प्ले छोटा होगा। पिक्सल 8 प्रो में 50 मेगापिक्सल का सैमसंग कैमरा साथ में फ्रंट में एक पंच होल सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।
संबंधित खबरें
अब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
2 hrs agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
5 hrs agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
23 hrs agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
1 day agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
1 day agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
1 day agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
1 day agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
3 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
3 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines