Google Pixel 8 Pro Launch Date: गूगल अपने कई फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लिए जाना जाता है। वर्तमान में गूगल की पिक्सल 7 सीरीज मार्केट में उपलब्ध है। जबकि, जानकारी सामने आई है कि गूगल का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च हो सकता है।
जी हां, Google Pixel 7 लाइनअप के उत्तराधिकारी के रूप में गूगल पिक्सल 8 सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। गूगल पिक्सल 7 सीरीज में Google Pixel 7 और Google Pixel 7 Pro शामिल हैं। आगामी पिक्सल 8 सीरीज में भी बेस और प्रो मॉडल शामिल हो सकता है।
Google Pixel 8 Pro के स्पेसिफिकेशन्स का हुआ खुलासा
एक हालिया लीक में गूगल पिक्सल 8 प्रो मॉडल की प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स का पता चलता है। इसे लेकर कहा जा रहा है कि ये पिक्सल 7 प्रो का उत्तराधिकारी होगा, जिसे अक्टूबर 2022 में 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी और Tensor G2 SoC के साथ लॉन्च किया गया था।
Google Pixel 8 Pro Specs (Leaked)
टिप्सटर योगेश बरार ने एक ट्वीट में अपकमिंग पिक्सल 8 प्रो के प्रमुख स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया है। टिप्सटर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की है। इसके मुताबिक पिक्सल 8 प्रो में 6.7 इंच QHD+ (2960 x 1440 पिक्सल) LTPO OLED डिस्प्ले होगा, जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा। उम्मीद है कि ये फोन आउट-ऑफ-द-बॉक्स एंड्रॉइड 14 पर काम कर सकता है।
बात करें अन्य स्पेसिफिकेशन्स की तो पिक्सल 8 प्रो इन-हाउस Tensor G3 SoC द्वारा संचालित हो सकता है, जिसे टाइटन चिप और 12GB रैम के साथ जोड़ा जा सकता है। इसका 128GB और 256GB के स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च होगा।
Google Pixel 8 Pro Camera & Features
कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। फोन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50MP का प्राइमरी सेंसर, अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 64MP सेंसर और 48MP सेंसर शामिल होने की उम्मीद है। जबकि इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एक टेलीफ़ोटो लेंस के साथ 11 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है।
बैटरी की बात करें तो फोन में 4,950mAh की बैटरी होने की उम्मीद है। इसके साथ 27W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट का चार्जर हो सकता है। ये फोन एक तापमान सेंसर के साथ आ सकता है। इसके लिए फोन में थर्मामीटर और एक अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है।
संबंधित खबरें
अब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
2 hrs agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
5 hrs agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
23 hrs agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
1 day agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
1 day agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
1 day agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
1 day agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
3 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
3 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines