Google Pixel 8 Launch Event: गूगल 4 अक्टूबर को अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। मेड बाय गूगल इवेंट में, कंपनी Pixel 8 और Pixel 8 Pro, Pixel Watch 2 और नेक्स्ट जनरेशन के Pixel बड्स प्रो पेश करेगी। लॉन्च से पहले, Google Pixel 8 सीरीज के प्री-ऑर्डर की तारीख सामने आ गई है। फोन पहले ही फ्लिपकार्ट पर लिस्ट कर दिया गया है। लोग लॉन्च के ठीक एक दिन बाद 5 अक्टूबर से फोन को प्री-ऑर्डर कर सकेंगे।
Google Pixel 8 लॉन्च इवेंट कहां देखें?
Pixel 8 सीरीज का लॉन्च इवेंट भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा और इसे YouTube और प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा। नए हार्डवेयर डिवाइस के अलावा, Google इस इवेंट में Android 14 को भी पेश कर सकता है।
ये भी पढ़ें : अब व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक यूज करने का मजा होगा दोगुना, मेटा ने पेश किया अपना पहला Generative AI Product
Pixel 8 सीरीज Google का थर्ड जनरेशन का स्मार्टफोन होगा जिसमें इन-हाउस Tensor चिप होगी, जिसे सैमसंग के सहयोग से डिजाइन किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Pixel 8 सीरीज को पावर देने वाला Tensor G3 चार छोटे कोर, चार बड़े कोर और एक लेटेस्ट ARM Cortex X3 आर्किटेक्चर पर बेस्ड हाई परफॉरमेंस कोर के साथ आएगा। ये स्मार्टफोन 9-कोर सीपीयू से लैस होंगे जिसके साथ आपको 3GHz की क्लॉक स्पीड मिलने वाली है।
https://youtu.be/u_uap-98Knw?si=YFuPBOS8Xua0-rNt
डिज़ाइन के मामले में, Pixel 8 काफी हद तक Pixel 7 के समान दिखता है। हालांकि, अधिक महंगे Pixel 8 Pro में एक नया कैमरा जोड़ा गया है जो अलग-अलग फोकल लेंथ वाले तीन कैमरों से लैस होगा। दूसरी ओर, Pixel Watch 2 भी Pixel Watch के समान ही दिखती है। हालांकि, इस बार, यह वाच भारत में भी आधिकारिक तौर पर उपलब्ध होगी। Pixel 8 सीरीज़, Pixel Watch 2 और नया Pixel बड्स प्रो जल्द ही फ्लिपकार्ट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होंगे।
कितनी होगी कीमत?
कीमत की बात करें तो Google Pixel 8 को EUR 799 यूरो यानी लगभग 70,200 रुपये की कीमत पर लॉन्च होने की उम्मीद है, जबकि Google Pixel 8 Pro की शुरुआती कीमत EUR 1099 यानी लगभग 96,500 रुपये बताई जा रही है।
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
15 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
17 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
19 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
20 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
22 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines