Google Pixel 7A की कीमत लीक, जानें कितने रुपये में और कब होगा लॉन्च?
Edited By Simran Singh
Edited By Simran Singh
Google Pixel 7A Price Leaked: गूगल पिक्सल का मच अवेटेड मॉडल पिक्सल 7ए जल्द ही लॉन्च होने वाला है। हालांकि, लॉन्चिंग से पहले ही पिक्सल 7ए की कीमत और कई जानकारी पहले ही सामने आ चुकी हैं।
कंपनी ने पहले ही पुष्टी कर दी है कि उनका अपकमिंग पिक्सल 7ए भारत में 11 मई से उपलब्ध हो जाएगा। जबकि, पिक्सल 7ए को 10 मई को Google I/O 2023 इवेंट के दौरान विश्वभर में पेश कर दिया जाएगा। अब आगामी फोन की कीमतें सामने आ गईं हैं। आइए जानते हैं कि गूगल पिक्सल 7ए कितनी कीमत के साथ पेश हो सकता है और इसमें क्या खास देखने को मिलेगा।
भारत में गूगल पिक्सल 7ए 11 मई को फ्लिपकार्ट के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी की ओर से लॉन्चिंग की कंफर्मेशन तो कर दी गई है, लेकिन अभी तक कीमत का खुलासा नहीं किया है। जबकि, लीक से कीमत की जानकारी भी सामने आ गई है।
लीक के मुताबिक गूगल पिक्सल 7ए को लॉन्च से पहले सिंगापुर के एक रिटेलर के पास देखा गया है और उसका दावा है कि उसके पास गूगल पिक्सल 7ए का एक रिटेल बॉक्स आ गया है। इसके जरिए ही कीमत का पता चला है। रिटेलर ने पिक्सल 7ए का बॉक्स शेयर करते हुए कीमत का खुलासा किया है। इसके मुताबिक गूगल पिक्सल 7ए की कीमत 749 सिंगापुर डॉलर यानी लगभग 46 हजार रुपये है।
गूगल पिक्सल 7a में 6.1 इंच का फुल-एचडी+ OLED डिस्प्ले हो सकता है जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट होने की संभावना है। ये फोन Tensor G2 चिपसेट द्वारा संचालित होगा, जिसे 8GB LPDDR5 रैम और 128GB UFS 3.1 इनबिल्ट स्टोरेज के साथ जोड़ा जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: