Google Pixel 7a की कीमत हुई काफी कम, 10 हजार से कम में खरीदने का मौका!
Edited By Simran Singh
Edited By Simran Singh
Google Pixel 7a Price Discounts: भारत में 10 मई 2023 को लॉन्च हुआ गूगल पिक्सल 7ए सस्ते में खरीदा जा सकता है। इसके 128 जीबी वेरिएंट को 44 हजार रुपये में गूगल इवेंट के दौरान पेश किया गया था, जो कि ऑफर्स के जरिए काफी कम में मिल रहा है। आप चाहें तो 44 हजार का ये फोन 10 हजार से भी कम में खरीद सकते हैं। आइए गूगल पिक्सल 7ए पर मिल रहे ऑफर्स के बारे में जानते हैं।
गूगल पिक्सल 7ए को फ्लिपकार्ट पर कम में लिस्टेड किया गया है। इसका 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 43,999 रुपये की कीमत के साथ लिस्ट किया गया है। इस फोन पर डिस्काउंट देने के लिए एक्सचेंज और बैंक ऑफर दिया जा रहा है।
गूगल पिक्सल 7ए को सबसे ज्यादा छूट के साथ अगर खरीदना है तो इसके लिए एक्सचेंज ऑफर को अप्लाई करना जरूरी हो जाता है। इस ऑफर के जरिए फोन पर 34 हजार रुपये तक की छूट पाई जा सकती है। हालांकि, एक्सचेंज छूट का पूरा लाभ मिलना भी आसान नहीं है, इसके लिए सिर्फ फोन की कंडिशन अच्छी होनी जरूरी नहीं है बल्कि एक लेस्ट मॉडल लिस्ट में भी फोन आना जरूरी है।
इसके बाद ही आपको 34 हजार रुपये का फायदा हो सकता है। स्मार्टफोन की कीमत पर 34,000 की छूट मिलने पर आपके लिए गूगल पिक्सल 7ए सिर्फ 9,999 रुपये का पड़ सकता है। जबकि, बैंक ऑफर के बाद इसकी कीमत और भी ज्यादा कम हो सकती है।
गूगल पिक्सल 7ए को बैंक ऑफर के साथ भी बेचा जा रहा है। अगर आपको एक्सचेंज का पूरा बेनिफिट नहीं मिलता है या फिर आप सिर्फ कार्ड ऑफर का लाभ उठाना चाहते हैं तो बैंक ऑफर को अप्लाई कर सकते हैं। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड से पेमेंट करके आप 5 फीसदी कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा डीबीएस बैंक क्रेडिट कार्ड लेनदेन पर 750 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। जबकि, कोटक क्रेडिट कार्ड लेनदेन पर 1000 रुपये का फायदा मिलेगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: