हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Google Pixel 7a में मिलेगा फ्लैगशिप कैमरा, वायरलेस चार्जिंग समेत कई खास फीचर्स

विज्ञापन

Google Pixel 7a Smartphone Launch Date: इस महीने की शुरुआत में गूगल ने मोस्ट अवेटेड पिक्सल वॉच (Pixel Watch) के साथ Pixel 7 सीरीज को लॉन्च किया। अब, सभी की निगाहें Google के आगामी मिड-रेंज फोन- पिक्सल 7ए (Pixel 7a) पर टिकी हुई हैं।

ए-सीरीज में सबसे पहले आया था पिक्सल 3ए

गूगल की ओर से जब सालों पहले Pixel 3a को लॉन्च किया गया था, तब इसको वॉटर रेजिस्टेंस, बिल्ड क्वालिटी समेत कुछ हार्डवेयर में कटौती करते हुए पिक्सल 3 के समान फ्लैगशिप अनुभव देने के लिए जाना जाता था। इस मॉडल के साथ ही गूगल पिक्सल 6a से जारी रहा।

Google Pixel 7a Launch Date in India

पिक्सल 7a पर Google के काम की शुरुआत में Android के ओपन-सोर्स कोड पर एक पब्लिक बातचीत से पुष्टि हुई थी, जिसने संकेत दिया था कि “लिंक्स” कोडनेम वाला डिवाइस Pixel 7a होगा। बताया जा रहा है कि गूगल अपने पिक्सल 7ए सीरीज को 2023 में रिलीज करेगा।

मिलेगा टेंसर जी 2 चिपसेट

एक ज्ञात टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन द्वारा संकेत दिया गया कि गूगल एक पिक्सेल डिवाइस पर काम कर रहा था। इसे चीन में फॉक्सकॉन द्वारा निर्मित किया जा रहा था और ये टेंसर जी 2 चिपसेट से चलने वाला था और एक सिरेमिक बॉडी के साथ आएगा।

लिंक्स कोडनेम के साथ है डिवाइस

अन्य ज्ञात Android शोधकर्ता Kuba Wojciechowski ने बताया कि लिंक्स कोडनेम डिवाइस वायरलेस चार्जिंग और ‘P9222’ चिप के साथ आएगा। बताया जा रहा है कि पिक्सल 6 सीरीज जैसा फ्लैगशिप सैमसंग का 50MP प्राइमरी सेंसर पिक्सल 7ए में भी देखने को मिलेगा।

फोन में 64 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर और 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर मिलेगा। इसी के साथ ये डिवाइस कंपनी का पहला A-सीरीज बन जाएगा जो टेलीफोटो सेंसर के साथ होगा।

हालांकि, अभी तक गूगल की ओर से पिक्सल 7ए को लेकर कोई भी जानकारी आधिकारिक तौर पर नहीं दी गई है। इसके बारे में लिक्स के जारिए ही पता लग रहा है। बताया जा रहा है कि इस फोन को साल 2023 में लॉन्च किया जा सकता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें