Google Pixel 7a: 44 हजार का फोन सिर्फ 5,999 रुपये का! जानिए कैसे?
Edited By Simran Singh
Edited By Simran Singh
Google Pixel 7a Price Cut & Offers: क्या आप गूगल पिक्सल 7ए खरीदने का विचार बना रहे हैं? लेकिन आपकी जेब इस फ्लैगशिप फोन को खरीदने की इज्जात नहीं दे रहा है? तो आप फोन पर मिल रहे ऑफर्स को अप्लाई करके इसकी कीमत पर छूट पा सकते हैं। ऐसे में आप गूगल का नया फ्लैगशिप फोन पिक्सल 7ए खरीद सकेंगे। आइए जानते हैं कि गूगल पिक्सल 7ए पर क्या-क्या ऑफर्स मिल रहे हैं और कितने रुपये तक में फोन खरीदा जा सकता है।
फ्लिपकार्ट के माध्यम से गूगल पिक्सल 7ए अपनी असल कीमत से काफी कम में मिल रहा है। इसका 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 43,999 रुपये में लिस्टेड है। हालांकि, ऑफर्स के जरिए ये फोन सस्ते में मिल सकता है। इस पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है।
फ्लिपकार्ट पर गूगल पिक्सल 7ए को बैंक ऑफर के साथ बेचा जा रहा है। ऑफर्स के तहत सिटी क्रेडिट कार्ड ईएमआई लेनदेन करने पर 10 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है। जबकि, फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर 5 फीसदी कैशबैक का फायदा मिलेगा।
फ्लिपकार्ट पर गूगल पिक्सल 7ए पर 34 हजार रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। जबकि, चुनिंदा फोन को एक्सचेंज करके 4000 का एक्सट्रा फायदा मिल सकता है। इस तरह से फोन पर कुल 38,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर उपलब्ध है।
अगर आप एक अच्छे कंडिशन का पुराना फोन चेंज करते हैं, तो इसकी कीमत पर आपको चुनिंदा मॉडल को एक्सचेंज करने पर 38 हजार रुपये तक की छूट का फायदा मिल सकता है। इस तरह आपके लिए फोन सिर्फ 5,999 रुपये का पड़ सकता है। जबकि, कम कीमत की छूट मिलने पर इसकी कीमत ज्यादा भी हो सकती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: