Google Pixel 7a पर बंपर ऑफर्स, ऐसे 10 हजार से कम में खरीदने का मौका!
Edited By Simran Singh
Edited By Simran Singh
Google Pixel 7a Price Discounts: गूगल पिक्सल 6ए के बाद अब भारत में पिक्सल 7ए खरीदने के लिए उपलब्ध है। फोन को हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च करने के साथ खरीदने के लिए उपलब्ध किया गया है। इस दौरान फोन की कीमत पर भारी छूट पाई जा सकती है, बस इसके लिए ऑफर्स को अप्लाई करना जरूरी है। आइए जानते हैं कि गूगल पिक्सल 7ए को किन-किन ऑफर्स के साथ भारी छूट में बेचा जा रहा है।
गूगल पिक्सल 7ए को असल कीमत से काफी कम में खरीदा जा सकता है। फोन को फ्लिपकार्ट के जरिए बेचा जा रहा है। इस दौरान कई ऑफर्स उपलब्ध हैं जिन्हें अप्लाई करके इसकी कीमत पर भारी छूट पाई जा सकती है। यहां मिल रहा गूगल पिक्सल 7ए का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 43,999 रुपये से कम में खरीदा जा सकता है।
गूगल पिक्सल 7ए को फ्लिपकार्ट पर बैंक ऑफर के साथ बेचा जा रहा है। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड से पेमेंट करके आप 5 फीसदी कैशबैक का फायदा उठा सकते हैं। वहीं, अगर इंडसइंड बैंक क्रेडिट कार्ड से ईएमआई लेनदेन करते हैं तो इस पर 10 प्रतिशत की छूट पा सकते हैं। जबकि, एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 4000 रुपये की छूट पाई जा सकती है।
गूगल पिक्सल 7ए पर 34,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसका फायदा पाने के लिए आपको एक अच्छे कंडिशन का पुराना फोन चेंज करना होगा। ये फोन एक लेटेस्ट मॉडल लिस्ट में आने वाला होना चाहिए। ऐसे में ही आपको पूरा एक्सचेंज बोनस हासिल हो सकता है।
ऐसे में फोन की कीमत पर आपको अगर 34 हजार रुपये की छूट मिल जाती है, तो इसकी कीमत आपके लिए 43,999 रुपये से कम हो सकती है। ऐसे में फोन आपके लिए 10 रुपये तक का पड़ सकता है। जबकि, साथ में बैंक कार्ड यूज करने पर इसकी कीमत और कम हो सकती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: