Google Pixel 7a Launched in India: गूगल का मोस्ट आवेटेड स्मार्टफोन आखिरकार I/O 2023 डेवलपर इवेंट के दौरान पेश कर दिया गया है। गूगल पिक्सल A सीरीज का हिस्सा बना गूगल पिक्सल 7ए अन्य पिक्सेल प्रोडक्ट्स के साथ लॉन्च किया गया, जिसमें नया पिक्सेल फोल्डेबल और पिक्सेल टैबलेट शामिल है।
गूगल पिक्सल 7ए में प्रीमियम पिक्सल 7 और पिक्सल 7 प्रो स्मार्टफोन से प्रेरित एक नया डिज़ाइन, एक नया प्रोसेसर, कैमरा और वायरलेस चार्जिंग जैसी नई फीचर्स हैं। भारत में फोन 11 मई को दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध है। आइए खरीदने से पहले पिक्सल 7ए की कीमत, ऑफर्स, उपलब्धता और फीचर्स पर एक नजर डाल लेते हैं।
Google Pixel 7a Price & Availability in India
गूगल पिक्सल 7ए को फ्लिपकार्ट के माध्यम से 11 मई को दोपहर 12 बजे से खरीदने के लिए उपलब्ध किया जाएगा। भारत में इसका 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल होगा, जिसकी कीमत 43,999 रुपये है। हालांकि, ऑफर्स के जरिए फोन पर छूट दी जाएगी। फोन के तीन फिनिश – चारकोल, स्नो और सी में उपलब्ध होंगे।
Google Pixel 7a Price Discount Offers
लॉन्च ऑफर के तहत फोन को बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स से कम में खरीदा जा सकता है। खरीदार एचडीएफसी बैंक कार्ड का इस्तेमाल करके फोन खरीदते समय 4,000 रुपये का इंस्टेंट छूट प्राप्त कर सकते हैं। जबकि, फोन के साथ 4000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट भी शामिल है। फ्लिपकार्ट पर फो 39,999 रुपये की कीमत के साथ पेश किया जाएगा।
Google Pixel 7a Specs
गूगल पिक्सल 7ए में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.1-इंच का फुल-एचडी+ OLED डिस्प्ले है, जो कि Pixel A-सीरीज के लिए पहली बार है क्योंकि पुराने फोन हमेशा 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ चले हैं। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 स्क्रीन द्वारा सुरक्षित है और एचडीआर सपोर्ट के साथ आता है। फोन का फिंगरप्रिंट स्कैनर डिस्प्ले में इंबेडेड है।
Google ने Pixel 7a के प्रोसेसर को अपने लेटेस्टTensor G2 SoC में अपग्रेड किया है, जो इसके प्रीमियम Pixel 7 और Pixel 7 Pro स्मार्टफोन को भी शक्ति प्रदान करता है। इसे 8 जीबी एलपीडीडीआर5 रैम और 128 जीबी यूएफएस 3.1 स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। फोन एंड्रॉइड 13 के साथ Google पिक्सेल सॉफ्टवेयर अनुभव प्रदान करता है
बैटरी की बात करें तो फोन में 4,385mAh की बैटरी है, जो Pixel 6a की बैटरी से छोटी है। इस फोन के बॉक्स में चार्जर नहीं दिया गया है। हालांकि, Google ने पहली बार Pixel 7a के साथ वायरलेस चार्जिंग को शामिल किया है और ये Qi चार्जिंग स्टैंडर्ड सपोर्ट के साथ है।
कैमरे के मामले में फोन ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) के साथ डुअल कैमरा सेटअप में आता है। फोन में 64-मेगापिक्सल का प्राथमिक कैमरा और 13-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा है। इस फोन में 13-मेगापिक्सल का सेल्फी और वीडियो चैट कैमरा है। ये फोन अपडेट किए गए Tensor G2 SoC के लिए पिक्सेल 7a में तेज नाइट साइट, लॉन्ग एक्सपोजर मोड जैसे कैमरा फीचर भी लाता है।
इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.3, एनएफसी और एक यूएसबी टाइप-सी (3.2 जेन 2) पोर्ट शामिल हैं। फोन का डाइमेंशन 152mm x 72.9mm x 9mm है और इसका वजन 193.5g है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines