Google Pixel 7a Launch Date in India: पिछले काफी समय से गूगल के अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर अलग-अलग लीक डिटेल्स सामने आ रही हैं। जबकि, अब कंपनी द्वारा भी अपने आगामी Google Pixel 7a की लॉन्चिंग कंफर्म कर दी गई है। Google Pixel 7A को 10 मई को हो रहे Google I/O इवेंट में पेश किया जा सकता है। जबकि, कंपनी की ओर से ये पुष्टि कर दी गई है कि Google Pixel 7A को 11 मई 2023 से फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा
गूगल ने Pixel 6A के सफल होने के बाद Pixel 7A को लाने का फैसला लिया है। कंपनी ने इसे लेकर जानकारी 2 मई 2023 को साझा कर दी थी कि वो अपना Google Pixel 7a जल्द लाने के लिए तैयार है। आइए गूगल पिक्सल 7ए की कीमत, उपलब्धता और खासियत के बारे में जानते हैं।
गूगल पिक्सल 7ए की कीमत और कलर ऑप्शन्स
गूगल पिक्सल 7a की कीमत (Google Pixel 7a Price) को लेकर लीक जानकारी उपलब्ध है। लीक की मानें तो इस फोन की कीमत $450 और $500 यानी करीब 32,000 रुपये से 40,000 रुपये के बीच होने की संभावना है। कलर ऑप्शन की बात करें तो फोन आर्कटिक ब्लू शेड, चारकोल ब्लैक कलर और किंडा कोरल रंग में हो सकता है।
गूगल पिक्सल 7ए के स्पेसिफिकेशन्स
गूगल पिक्सल 7a के खासियत की बात करें तो फोन में 6.1 इंच का फुल-एचडी+ OLED डिस्प्ले हो सकता है जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट होने की संभावना है। ये फोन Tensor G2 चिपसेट द्वारा संचालित होगा, जिसे 8GB LPDDR5 रैम और 128GB UFS 3.1 इनबिल्ट स्टोरेज के साथ जोड़ा जाएगा।
कैमरे की बात करें तो फोन में ओआईएस सपोर्ट के साथ 64MP प्राइमरी कैमरा और 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ डुअल रियर कैमरा मिलेगा। जबकि, फोन के फ्रंट में 10.8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। इसमें 4,400mAh की बैटरी होने की संभावना है, जिसमें 20W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।
गूगल पिक्सल 7a के आने के बाद सैमसंग, रियलमी, रेडमी, ओप्पो समेत कई स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों को तगड़ी टक्कर मिल सकती है। उम्मीद है कि पिक्सल 6ए की तरह ही पिक्सल 7ए को भी लोगों द्वारा पसंद किया जाए। फिलहाल, फीचर्स का पूरा खुलासा लॉन्च के बाद ही होगा।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines