Google Pixel 7A भारत में लॉन्च! जानिए कीमत से लेकर सबकुछ
Edited By Simran Singh
Edited By Simran Singh
Google Pixel 7A Launch Price in India: गूगल पिक्सल 6ए के बाद से सभी को इसके अलगे मॉडल का काफी इंतजार रहा है। आखिरकार आज यानी 10 मई 2023 को ये इंतजार खत्म हो गया है। गूगल पिक्सल 7ए भारत में पेश हो गया है।
गूगल के वार्षिक इवेंट से कुछ घंटों पहले ही पिक्सल 7ए को लॉन्च कर दिया है। पिछले काफी दिनों से फोन कई अफवाहों के बीच घिरा रहा और इसकी कीमत समेत स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स भी लीक से सामने आती रही हैं। Google I/O Event से पहले पिक्सल 7ए को फ्लिपकार्ट पर एक माइक्रो साइट के जरिए पेश कर दिया गया है।
जी हां, फ्लिपकार्ट पर गूगल पिक्सल 7ए का माइक्रो साइट पेज बनाया गया है, जिसमें फोन की कीमत और कुछ ऑफर्स को लाइव किया गया है। इसके तहत गूगल पिक्सल 7ए को 39,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ पेश किया गया है।
ऑफर्स की बात करें तो फ्लिपकार्ट पर पिक्सल 7ए को अर्ली बर्ड ऑफर के तहत पेश किया गया है। 11 मई को दोपहर 12 बजे से फोन खरीदने के लिए लाइव कर दिया जाएगा। ऑफर्स के जरिए ग्राहक 3,333 रुपये के प्रतिमाह किस्त के साथ फोन को खरीद सकता है। साथ में सिर्फ 3,999 रुपये में बड्स ए सीरीज को खरीद सकता है।
इतना ही नहीं फोन को खरीदने के लिए अगर आप एचडीएफसी कार्ड का यूज करते हैं तो इसकी कीमत पर आपको सीधा 4000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल जाएगा। इसके अलावा पुराना फोन बदलने पर 4000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है।
बता दें कि गूगल पिक्सल को फ्लिपकार्ट के माध्यम से लॉन्च किया गया है, लेकिन इवेंट में फोन के बारे में काफी कुछ पता चलेगा। साथ ही इसके सटीक स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ जाएंगे। 10 मई को करीब 10 बजे गूगल का इवेंट आयोजित होने वाला है। इसमें पिक्सल 7ए आधिकारिक तौर पर पेश किया जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: