Google Pixel 7A की लॉन्च से पहले कई डिटेल्स लीक, जानें कीमत और फीचर्स
Edited By Simran Singh
Edited By Simran Singh
Google Pixel 7A Launch Date in India: गूगल का 2023 इवेंट 10 मई को आयोजित होने वाला है। Google IO 2023 इवेंट में कंपनी कई नई घोषनाएं कर सकती हैं। इनमें एंड्रॉइड 14 (Android 14) ऑपरेटिंग सिस्टम और गूगल पिक्सल 7ए (Google Pixel 7A) के साथ-साथ कई प्रोडक्ट पेश किए जा सकते हैं।
बात करें गूगल पिक्सल 7ए की तो कंपनी की ओर से पहले ही पुष्टि कर दी गई है कि इवेंट में इस फोन को लॉन्च किया जाएगा। जबकि, आधिकारिक लॉन्च से पहले Pixel 7A की कीमत समेत कई जानकारी लीक हो गई है।
मैरी स्मार्ट प्राइस की रिपोर्ट के अनुसारा गूगल पिक्सल 7A को SGD 749 (करीब 46 हजार रुपये) में लॉन्च किया जा सकता है। इसका वेस वेरिएंट 128 जीबी स्टोरेज के साथ होगा। फोन को 10 मई गूगल इवेंट के दौरान पेश किया जाएगा। जबकि, फ्लिपकार्ट पर इसे 11 मई 2023 से उपलब्ध कर दिया जाएगा।
गूगल के इस अपकमिंग स्मार्टफोन को फुल एचडी प्लस रेजॉलूशन और 6.1 इंच के OLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 90 हर्ट्ज़ का रिफ्रेश रेट मिल सकता है। गूगल का ये अपकमिंग फोन Android 13 के साथ आ सकता है और इस डिवाइस में Tensor G2 प्रोसेसर दिया जा सकता है।
इसमें 18W फास्ट चार्ज के साथ 4400 एमएएच की बैटरी मिल सकती है जो 5W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है। फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे सिक्युरिटी फीचर्स
फोन के बैक में दो रियर कैमरे दिए जा सकते हैं। इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेकेंडरी कैमरा हो सकता है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है।
फिलहाल, फोन के बारे में इतनी जानकारी ही सामने आई है। जबकि, लॉन्च हो जाने के बाद फोन के बारे में काफी कुछ पता चलेगा और सभी स्पेसिफिकेशन्स की पुष्टी हो सकेगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: