Google Pixel 7a: गूगल अपने नए स्मार्टफोन Google Pixel 7a को पेश करने की तैयारी में है। लॉन्चिंग डेट नजदीक आने की वजह से इसके स्पेसिफिकेशन सहित अन्य जानकारियां लीक के जरिए सामने आते रहे हैं। अब एक नए लीक में इसके कलर ऑप्शन का खुलासा किया गया है।
Pixel 7a: कलर ऑप्शन
लीक में कहा गया है कि गूगल पिक्सल 7a को ऑरेंज कलर ऑप्शन में भी पेश किया जाएगा। इससे पहले जानकारी आई थी कि ग्रे, सिल्वर और लाइट ब्लू कलर में दस्तक देगा।
Pixel 7a की कीमत (संभावित)
एक अन्य रिपोर्ट में डिवाइस की कनाडाई कीमत भी लीक हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, 8GB + 128GB स्टोरेज वाले इस अपकमिंग फोन की कीमत CAD 702 (लगभग 42,200 रुपये) होगी। एक रिपोर्ट में ये भी खुलासा किया गया है डिवाइस 256GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ भी आएगी। हालांकि, कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
ये भी पढ़ेंः Infinix Hot 30i को बेहद सस्ते में खरीदने का मौका! यहां मिल रहा बंपर ऑफर
Pixel 7a के संभावित स्पेसिकेशन
स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की बात करें तो खबरों के मुताबिक, Google Pixel 7a में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.1 इंच का FHD+ OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। डिवाइस Google का इन-हाउस Tensor G2 चिपसेट के साथ दस्तक देगा। इसमें UFS 3.1 के साथ 8GB LPDDR5 रैम और 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज होने का अनुमान है। हैंडसेट एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आएगा।
फोन को पावर देने के लिए कंपनी की ओर गूगल पिक्सल 7a में 4,400mAh की पावरफुल बैटरी दिए जानें की संभावना है, जो 20W वायर्ड चार्जिंग के साथ-साथ वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। बैटरी को लेकर दावा किया गया है कि एक बार फुल चार्ज होने के बाद 72 घंटे तक चल सकती है।
कैमरे की जहां तक बात है तो इसमें OIS के साथ 64MP का रियर कैमरा और 12 MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा होने की उम्मीद है। सेल्फी के लिए फोन में 10.8MP का सेंसर हो सकता है। कुल मिलाकर यह दमदार फीचर्स से लैस होगा।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
15 hrs agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
17 hrs agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
19 hrs agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
22 hrs agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
23 hrs agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 day ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 day agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
1 day agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
1 day agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines