Google Pixel 7 Series: आईफोन 14 को टक्कर देने आ रहे हैं ये दो स्मार्टफोन! जानें फीचर्स और लॉन्च डेट

Google Pixel 7 Series, Google Pixel 7

Google Pixel 7 Series: एप्पल ने हाल ही में आईफोन 14 सीरीज (Apple iPhone 14) को लॉन्च किया है। इस फोन को लेकर फेन्स के बीच एक अलग ही माहौल बना हुआ है। वहीं, अब इस फोन को टक्कर देने के लिए गूगल (Google) दो नए स्मार्टफोन लाने की तैयारी में है। कंपनी की ओर से जानकारी दे दी गई है कि वो अपने पिक्सल 7 सीरीज (Google Pixel 7 Series Launch Date) को जल्द पेश करने वाला है।

गूगल इंडिया ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया है, जिसमें आगामी फोन के बारे में बताया गया है। इस ट्वीट में लिखा है कि “nbd बस हमारा दिल धड़क रहा है क्योंकि इंतजार लगभग खत्म हो गया है! Pixel 7 Pro और 7, जल्द ही भारत में आ रहे हैं।”

इसी के साथ ही कंपनी ने पिक्सल 7 सीरीज में शामिल पिक्सल 7 (Google Pixel 7) और पिक्सल 7 प्रो (Google Pixel 7 Pro) का टीजर भी जारी किया है। इस टीजर में फोन के डिजाइन और लुक को साफ देखा जा सकता है। टीजर के अनुसार फोन में ट्रिपल कैमरा और नेक्स्ट-जेनरेशन टेन्सर Tensor G2 chipset मिलेगा।

Google Pixel 7 Series Launch Date in India

गूगल पिक्सल 7 सीरीज को 6 अक्टूबर, 2022 के दिन ‘मेड बाय गूगल’ इवेंट के दौरान लॉन्च किया जाएगा। औपचारिक लॉन्चिंग से पहले कंपनी की ओर से पुष्टि की गई है कि नया Pixel 7 और 7 Pro जल्द ही भारत में लॉन्च होगा। ये हैंडसेट फ्लिपकार्ट के जरिए खरीदा जा सकेगा।

Google Pixel 7 Series Pre-order Date in India

हाल ही में Google ने घोषणा की थी कि Pixel 7 सीरीज की प्री-बुकिंग उसी दिन से शुरू होगी जब सभी बाजारों में फोन को पेश किया जाएगा। इसके लिए कंपनी के ओर से 6 अक्टूबर, 2022 की डेट तय की गई है।

Google Pixel 7 Specifications

गूगल की ओर से I/O 2022 के दौरान ही गूगल पिक्सल 7 सीरीज के डिजाइन का खुलासा कर दिया गया था। हैंडसेट में वैसा ही कैमरा मोड्यूल देखने को मिलेगा जैसा Pixel 6 सीरीज में है। गूगल का बेस Pixel 7 डुअल-कैमरा सेटअप और LED फ्लैश के साथ होगा।

वहीं, इसका हाई-एंड प्रो मॉडल प्रो मॉडल ट्रिपल बैक कैमरा सेटअप के साथ मिलेगा। इसमें मुख्य 50 मेगापिक्सल और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा होगा। हालांकि, Pixel 7 Pro में उम्मीद है कि 48 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा होगा।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ