Google Pixel 7 Pro Durability Test video: आईफोन 14 को टक्कर देने के लिए गूगल ने अपना पिक्सल 7 प्रो पिछले महीने लॉन्च किया था। अब इस फोन का ड्यूरेबिलिटी टेस्ट एक यूट्यूबर द्वारा किया गया है। इस दौरान यूट्यूबर ने गूगल पिक्सल 7 प्रो (Google Pixel 7 Pro) पर चाकू और ब्लेड दोनों चलाए, जिसकी वीडियो उसने अपने आधिकारिक यूट्यूब अकाउंट पर साझा भी किया।
YouTuber JerryRigeverything के चॉपिंग ब्लॉक में गूगल पिक्सल 7 प्रो का ड्यूरेबिलिटी टेस्ट वीडियो (Google Pixel 7 Pro Durability Test video) है। इसके जरिए पता चला कि पिक्सल 7 प्रो पूरी तरह से रिसाइकिल एल्यूमीनियम से तैयार किया गया है। फोन का साइड फ्रेम प्लास्टिक से नहीं बल्कि मेटल से बना है। इस वीडियो में फोन उत्तम दर्जे का दिखता है, लेकिन चिंता का विषय रियर कैमरा बंप है।
अभी पढ़ें – Best Data Plan: हर दिन 4GB डेटा समेत कई बेनिफिट्स का पिटारा है ये प्लान! Airtel-Jio के छूटे पसीने
विक्टस द्वारा संरक्षित कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास डिस्प्ले पर 6 बार जोर से खरोंचा गया। हालांकि, 7वीं बार में उस पर निशान दिख ही गए। इससे पुष्टी हुई कि इसका डिस्प्ले वास्तव में खरोंच प्रतिरोधी ग्लास के साथ है।
इस वीडियो का दूसरा भाग पिक्सल 7 प्रो के मेटल फ्रेम को दर्शाता है। इसमें वॉल्यूम रॉकर और पावर कंट्रोल भी है। हालांकि, फोन को लेकर चिंता का कारण ये बना कि सिक्कों, चाबियों समेत अन्य तरह पॉकेट में रखी चीजों से टक्कर होने पर जल्दी से खरोंच हो जाती है।
फोन के बैक पैनल पर लगा कांच भी खरोंच का कारण बना है। इसे लेकर यूजर को खास ध्यान देना पड़ सकता है। वीडियो में इन सब टेस्ट के बाद बर्न टेस्ट किया गया। OLED पैनल के ऊपर 20 सेकंड तक लाइटर की लो को रखा गया। इसके बाद स्क्रीन पर जलने के निशान दिखे लेकिन डिस्प्ले में कोई समस्या नहीं आई वो चालू रही थी।
वीडियो में इन सभी टेस्ट के बाद बेंड टेस्ट किया गया, जिसमें फोन आधे में विभाजित नहीं हुआ और ना ही झुका। हालांकि, वीडियो में फोन के कैमरा बम्प के पास फ्रैक्चर सुनाई दिया। इसके अलावा कुछ हद तक एंटीना लाइन फ्लेक्स होती दिखी जिससे फोन पर स्थाई मोड़ आ जाता है।
यहां देखें गूगल पिक्सल 7 प्रो का ड्यूरेबिलिटी टेस्ट वीडियो
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
5 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
6 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
8 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
11 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines