Google Pixel 7 Pro और Pixel 7 लॉन्च, प्री-ऑर्डर पर 8,500 का कैशबैक
Edited By Simran Singh
Edited By Simran Singh
Google Pixel 7 Pro and Pixel 7 Launch: गूगल पिक्सल 7 सीरीज को लॉन्च कर दिया गया है। गूगल ने पिक्सल 7 (Google Pixel 7) और पिक्सल 7 प्रो (Google Pixel 7 Pro) को Made by Google ’22 इवेंट के दौरान लॉन्च किया है, जो कि न्यूयॉर्क में आयोजित किया गया। गूगल पिक्सल 7 सीरीज में शामिल इन दोनों फोन को भारत में भी पेश कर दिया गया है। इन पर प्री-ऑर्डर ऑफर भी दिया जा रहा है। आइए इन सबके बारे में विस्तार से बताते हैं।
भारत में गूगल पिक्सल 7 और पिक्सल 7 प्रो लॉन्च हो गया है। पिक्सल 7 की कीमत 59,999 रुपये है। इसके तीन कलर ऑप्शन- Snow, Obsidian और Lemongrass है। वहीं, पिक्सल 7 प्रो की कीमत 84,999 रुपये है। इसके तीन कलर ऑप्शन- Hazel, Obsidian और Snow है।
गूगल पिक्सल 7 और पिक्सल 7 प्रो को भारत में बिक्री के लिए 13 अक्टूबर से उपलब्ध किया जाएगा। हालांकि, इसकी प्री-बुकिंग की जा सकती है। इन दोनों फोन पर सीमित समय के लिए प्री-ऑर्डर ऑफर दिया जा रहा है। अगर आप फ्लिपकार्ट से पिक्सल 7 की प्री-बुकिंग करते हैं तो 6000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। वहीं, पिक्सल 7 प्रो की प्री-बुकिंग करने पर 8,500 रुपये का कैशबैक बेनिफिट मिल जाएगा।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: