Google Pixel 7 Price: गूगल ने अक्टूबर 2022 में भारत में Pixel 7 लॉन्च किया था। Pixel 8 सीरीज लॉन्च करने के तुरंत बाद, स्मार्टफोन पर भारी डिस्काउंट देखने को मिल रहा है। इस सीरीज में Pixel 7 फ्लिपकार्ट पर शानदार ऑफर के साथ कई स्मार्टफोन्स को टक्कर दे रहा है। बैंक ऑफर और बेस डिस्काउंट के अलावा एक्सचेंज डिस्काउंट का लाभ उठाने के बाद खरीदार इस हैंडसेट पर 22,000 रुपये तक की छूट ले सकते हैं। अगर आप भारत में हैंडसेट खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो चलिए इस बेस्ट डील के बारे में जानते हैं।
Google Pixel 7 Price on Flipkart
Pixel 7 इस वक्त फ्लिपकार्ट पर 43,999 रुपये में उपलब्ध है। डिवाइस को सिंगल 8GB रैम और 128GB वेरिएंट में लिस्ट किया गया है। इसका मतलब इसकी लॉन्च कीमत की तुलना में फोन पर 16,000 रुपये की छूट मिल रही है। आप ICICI Credit Non-EMI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड EMI के जरिए 3,000 रुपये तक की छूट ले सकते हैं।
आप चुनिंदा मॉडल्स के एक्सचेंज के जरिए 3,000 रुपये की एक्स्ट्रा छूट ले सकते हैं। फोन पर कुल एक्सचेंज वैल्यू 39,000 रुपये तक है। ये ऑफर फ्लैगशिप डिवाइस पर 22,000 रुपये तक की छूट लेने में मदद कर सकता है। यह तीन कलर ऑप्शन ओब्सीडियन, स्नो और लेमनग्रास के साथ आता है। चलिए फोन के स्पेसिफिकेशन पर भी एक नजर डालते हैं।
ये भी पढ़ें : 5,700mAh की बैटरी के साथ आ रहा है Vivo का पहला फोल्डेबल फोन, Flipkart पर हुआ लिस्ट
Google Pixel 7 स्पेसिफिकेशन
Pixel 7 में गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन और 1,400nits पीक ब्राइटनेस के साथ 6.3-इंच FHD+ OLED 90Hz स्क्रीन मिलती है। Google डिवाइस Tensor G2 CPU पर चलता है और इसमें टाइटन M2 Coprocessor मिलता है। यह फोन Android 13 के साथ आता है। आप डिवाइस को लेटेस्ट Android में भी अपग्रेड कर सकते हैं।
Pixel 7 में 20W वायर्ड और 20W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,270 एमएएच की बैटरी मिलती है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP प्राइमरी + 12MP अल्ट्रा वाइड बैक ऑप्टिक्स और 10.8MP सेल्फी कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2, एनएफसी और एक यूएसबी-सी 3.2 जेन 2 पोर्ट है।
संबंधित खबरें
WhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
11 hrs agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
13 hrs agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
15 hrs agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
16 hrs agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
18 hrs agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
1 day agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
1 day agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
1 day agoJio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज! 126GB डेटा और 18 महीने Gemini Pro फ्री, बस इतनी है कीमत
1 day agoमैसेज भेजने के पैसे लेगा WhatsApp! 1 अक्टूबर से बदल जाएगा ये नियम, यूजर्स पर क्या असर?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines