हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Google Pixel 7 Series की प्री-बुकिंग शुरू! जानें कहां से कर सकेंगे ऑर्डर

विज्ञापन

Google Pixel 7 Pixel 7 Pro Pre-order Offers: गूगल ने पिक्सल 7 और पिक्सल 7 प्रो को भारत में आज यानी 6 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च के साथ गूगल पिक्सिल 7 सीरीज को प्री-ऑर्डर के लिए भी उपलब्ध कर दिया जाएगा। ग्राहक इस सीरीज में आने वाले गूगल पिक्सल 7 और पिक्सल 7 प्रो की प्री-बुकिंग कर सकते हैं।

Google Pixel 7 Series Launch Date in India

गूगल पिक्सल 7 सीरीज में पिक्सल 7 और पिक्सल 7 प्रो स्मार्टफोन शामिल हैं। गूगल पिक्सल 7 सीरीज को 6 अक्टूबर की रात 8 बजकर 15 मिनट पर लॉन्च किया जाएगा। दोनों ही स्मार्टफोन की कीमत 50 से 55 हजार रुपये के बीच हो सकती है।

अभी पढ़ें – Jio 5G Plans: रिलायंस के चेयरमैन ने दिया हिंट! कितना मंहगा या सस्ता होगा 5जी प्लान, यहां जानें…

गूगल पिक्सिल 7 सीरीज की प्री-बुकिंग

गूगल पिक्सिल 7 सीरीज की प्री-बुकिंग आप फ्लिपकार्ट से कर सकते हैं। बुकिंग के साथ इन फोन पर कई डिस्काउंट ऑफर्स और प्री-ऑर्डर ऑफर्स भी उपलब्ध हैं। प्री-बुकिंग कर ग्राहक ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं।

गूगल पिक्सिल 7 सीरीज पर प्री-ऑर्डर ऑफर्स

फ्लिपकार्ट से गूगल पिक्सल 7 और पिक्सल 7 प्रो को प्री-ऑर्डर करने पर ऑफर्स का लाभ मिल सकता है। इसको प्री-ऑर्डर करने पर पिक्सल बड्स ऐ सीरीज टीडब्लूएस (Pixel Buds-A Series TWS) और फिटबिट इंस्पायर 2 (Fitbit Inspire 2) को सस्ते में खरीदा जा सकता है।

अभी पढ़ें – 5G India: क्या होगा 5जी से बदलाव? प्लान की कीमत समेत जानें ये 5 बातें…

क्या है ऑफर्स मिल रहे ईयरबड्स की कीमत

गूगल Pixel Buds-A Series TWS ईयरबड्स को आप प्री-ऑर्डर के तहत सस्ते में खरीद सकते हैं। इसकी कीमत 9,999 रुपये है लेकिन ऑफर्स के तहत इसे 5,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फिटबिट इंस्पायर 2 की कीमत 7,999 रुपये है लेकिन ऑफर्स के तहत आप इसे 4,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

फ्लिपकार्ट पर दिया जा रहा है ये ऑफर

गूगल ने अपने आगामी पिक्सल 7 और पिक्सल 7 प्रो पर मिल रहे ऑफर्स के बारे में फ्लिपकार्ट के जरिए जानकारी दी है। कंपनी के अनुसार ग्राहकों को गूगल पिक्सल 7 या पिक्सल 7 प्रो की डिलीवरी के दौरान एक कूपन भेजा जाएगा, जो प्री-ऑर्डर ऑफर से संबंधित होगा। इस कूपन से आप प्री-ऑर्डर करने पर सस्ते में मिल रहे ईयरबड्स और वॉच पर डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं।

अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें