Pixel 8 के आते ही Google के पुराने मॉडल की कीमत हुई कम! सेल इस दिन से शुरू
Edited By Sumit Kumar
Edited By Sumit Kumar
Google Pixel 7 Price Discount Offer: गूगल ने पिक्सल 8 सीरीज को पेश कर दिया है। इस सीरीज में दो मॉडल Pixel 8 और Pixel 8 Pro शामिल है। नए मॉडल के आते ही कंपनी ने अपने पुराने मॉडल Pixel 7 और Pixel 7 Pro की कीमत में भारी कटौती की है। ऐसे में अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए ये सुनहरा मौका हो सकता है।
ब्रांड ने पिक्सल 7 और पिक्सल 7 प्रो को पिछले साल क्रमशः 59,999 रुपये और 84,999 रुपये में पेश किया था। अब, कंपनी ने Google Pixel 7 की कीमत में 23,500 रुपये की कटौती हुई है, जबकि Pixel 7 Pro की कीमत 26,000 रुपये कम कर दी है। इस कटौती के बाद पिक्सल 7 की कीमत कीमत घटकर 36,499 रुपये और पिक्सल 7 प्रो की कीमत 58,999 रुपये हो गई है।
ग्राहक Google Pixel 7 को ओब्सीडियन, लेमनग्रास और स्नो कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है, जबकि Pixel 7 Pro ओब्सीडियन, हेजल और स्नो कलर वेरिएंट में खरीद सकते हैं। ये स्मार्टफोन आगामी फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल के दौरान इसी कीमत पर उपलब्ध होंगे। सेल की शुरुआत 8 अक्टूबर से होगी और 15 अक्टूबर तक चलेगी।
इसके अलावा बिग बिलियन डेज सेल के दौरान डिवाइस पर बैंक ऑफर भी उपलब्ध होगा जिसका लाभ आप इस फोन को और भी सस्ते में खरीद सकेंगे। आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड पर 10% की छूट और फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5% की छूट का लाभ मिलेगा। ऑफर की पूरी जानकारी फ्लिपकार्ट की साइट से लिया जा सकता है।
दोनों डिवाइस Google Tensor G2 प्रोसेसर द्वारा संचालित है और Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस आता है। स्मार्टफोन IP68 रेटिंग के साथ आता है जो उन्हें धूल और पानी से बचाता है।
गूगल Pixel 7 में 1080 x 2400 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 6.32-इंच FHD+ डिस्प्ले है। दूसरी ओर, Pixel 7 Pro में 1440 x 3120 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 6.7 इंच का कर्व्ड डिस्प्ले देखने को मिलता है। दोनों स्मार्टफोन की डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन के साथ आता है।
कैमरे की बात करें तो दोनों डिवाइस में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें f/1.8 अपर्चर के साथ 50MP का मेन कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 12MP 114° अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दोनों फोन में f/2.2 अपर्चर के साथ 10.8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: