Google Pixel 6a पर ऑफर ही ऑफर्स, सिर्फ 999 में खरीदने का मौका!
Edited By Simran Singh
Edited By Simran Singh
Google Pixel 6a Price: हाल ही में गूगल ने अपने आईओ इवेंट 2023 (Google I/O Event) में पिक्सल 7ए को लॉन्च किया है, जो खरीदने के लिए भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। हालांकि, अगर आप गूगल पिक्सल 7ए को नहीं खरीदना चाहते हैं तो पिक्सल 6ए को ले सकते हैं।
गूगल पिक्सल 6ए को असल कीमत से कम में खरीदने का बेहतरीन मौका है। दरअसल, फ्लिपकार्ट के माध्याम से गूगल पिक्सल 6ए अपनी असल कीमत से काफी कम में मिल रहा है। इस पर अलग-अलग ऑफर्स दिए जा रहे हैं जिसके जरिए फोन को सिर्फ 999 रुपये में खरीदा जा सकता है। आइए गूगल पिक्सल 6ए पर मिल रहे ऑफर्स के बारे में जानते हैं।
फ्लिपकार्ट पर गूगल पिक्सल 6ए का 128 जीबी वेरिएंट 43,999 रुपये में नहीं बल्कि 28,999 रुपये में लिस्टेड है। इस तरह से फोन की कीमत पर कुल 15 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। हालांकि, फोन पर मिल रहे बैंक और एक्सचेंज ऑफर से इसकी कीमत काफी कम हो सकती है।
गूगल पिक्सल 6ए पर बैंक ऑफर दिया जा रहा है। अगर आप डीबीएस बैंक क्रेडिट कार्ड से लेनदेन करते हैं तो फोन पर 10% की छूट मिलेगी। वहीं, कोटक क्रेडिट कार्ड से ईएमआई लेनदेन पर 10% की छूट मिलेगी। जबकि, फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड पर 5% कैशबैक दिया जा रहा है।
गूगल पिक्सल 6ए को 28,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है। ऐसे में आप अपना पुराना फोन बदलकर छूट का फायदा उठा सकते हैं। हालांकि, इसके लिए एक्सचेंज किया जा रहा फोन अच्छे कंडिशन के साथ लेटेस्ट मॉडल लिस्ट का होना चाहिए। इसके बाद ही पूरा लाभ मिलने की संभावना है जिसके बाद फोन की कीमत 28,999 रुपये की जगह 28,000 रुपये की छूट के बाद 999 रुपये तक हो सकती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: