Google Pixel 6a Price Discount: क्या आप किसी बेहतर फोन की तलाश में हैं? या फिर गूगल का प्रीमियम स्मार्टफोन लेना चाहते हैं? अगर हां, आपके पास एक अच्छा मौका है। दरअसल गूगल पिक्सल 6ए को उसकी असल कीमत से काफी कम में खरीदा जा सकता है। ऑफर्स के जरिए 43,999 रुपये वाला फोन सिर्फ 4,749 रुपये में खरीदा जा सकता है। आइए ऑफर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Google Pixel 6a Price Cut Discount Offer
फ्लिपकार्ट पर गूगल पिक्सल 6ए का 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वैरिएंट छूट के साथ उपलब्ध है। इसकी असल कीमत 43,999 रुपये है लेकिन फ्लिपकार्ट पर ये 27 फीसदी छूट के साथ लिस्टेड है। यहां पर फोन को 31,999 रुपये में लिस्टेड किया गया है।
Google Pixel 6a Bank Offer
गूगल पिक्सल 6ए पर बैंक ऑफर उपलब्ध है। Kotak Credit Card पर 10% की छूट, Flipkart Axis Bank Card पर 5% का Cashback और HDFC Bank Credit और Debit Card पर 1000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इनमें से किसी भी कार्ड को यूज करके आप छूट का लाभ उठा सकते हैं।
Google Pixel 6a Exchange Offer
गूगल पिक्सल 6ए को फ्लिपकार्ट पर एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ भी बेचा जा रहा है। इस फोन पर 27,250 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर 27,250 रुपये तक का डिस्काउंट चाहते हैं तो इसके लिए एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ पाना पड़ेगा। इसके लिए एक अच्छे कंडिशन का फोन चेंज करें जो लेटेस्ट मॉडल लिस्ट में आता हो। अगर आप एक्सचेंज ऑफर पाने में सफल हुए तो गूगल पिक्सल 6ए की कीमत सिर्फ 4,749 रुपये पड़ेगी।
Google Pixel 6a Specs
बात करें स्पेसिफिकेशन की तो गूगल पिक्सल 6ए में 6.14 इंच का Full HD+ डिस्प्ले है। ये फोन डुअल रियर कैमरा के साथ आता है जिसमें 12.2MP का प्राइमरी कैमरा है। फोन के फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा है। इसमें 4410 mAh की Battery है जो एक बेहतर बैटरी बैकअप प्रदान करती है।
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
11 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines