Google Pixel 7 Series: क्या आप गूगल का पिक्सल स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं? अगर हां, तो आपके लिए एक कमाला तका फोन है। पिक्सल 6a, पिक्सल 7 और पिक्सल 7a समेत अन्य स्मार्टफोन पर भारी छूट मिल रही है। इस डील में गूगल पिक्सल 7 सीरीज भी शामिल है, जिसे साल 2022 में भारत में पेश किया गया था। आइए जानते हैं कि गूगल पिक्सल 7 सीरीज (Google Pixel 7 Series Price Discount) को कितने रुपये की छूट के साथ खरीदा जा सकता है।
यहां मिल रहा है गूगल पिक्सल सस्ता
फ्लिपकार्ट पर पिक्सल 7 को 59,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, लेकिन सभी बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज ऑफर्स के साथ इसे 35,000 रुपये से कम में खरीदा जा सकता है। वहीं, Pixel 6a को 16,000 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है।
बैंक और एक्सचेंज ऑफर से मिलेगी अधिक छूट
फ्लिपकार्ट पर Pixel 7 को 59,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। अगर आपके पास एचडीएफसी बैंक का कार्ड है, तो आपको 5,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा, जिससे कीमत घटकर 54,999 रुपये हो जाएगी। ऐसे में अगर आपके पास कार्ड नहीं है तो आप किसी दोस्त से इसे मंगवा सकते हैं। आप चाहें तो फोन को एक्सचेंज करके भी छूट का फायदा उठा सकते हैं।
मिल रहा है 23,500 रुपये तक का एक्सचेंज छूट
अगर आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं तो आप इस पर 23,500 रुपये तक एक्सचेंज कर सकते हैं। यहां यह भी बता दें कि एक्सचेंज ऑफर में आईफोन में और पैसे मिलने की संभावना है। अगर सारे ऑफर्स जोड़ दिए जाएं तो आप कम से कम 31,000 रुपये में Pixel 7 को अपना बना सकते हैं।
Google Pixel 7 Specifications
Google Pixel 7 कंपनी की नवीनतम प्रीमियम पेशकश है। इसमें 6.32 इंच का डिस्प्ले है जो 2,400 x 1,080 पिक्सल के रिज़ॉल्यूशन के साथ आता है। डिस्प्ले 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1400 निट्स तक ब्राइटनेस को भी सपोर्ट करता है। Pixel 7 Tensor G2 द्वारा संचालित है जो 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ आता है। डिवाइस वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines