Google Pixel 10a Launched: Google ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Pixel 10a लॉन्च कर दिया है, जो कम कीमत में फ्लैगशिप जैसी AI सुविधाएं देने का दावा करता है. कंपनी का कहना है कि यह A-सीरीज का अब तक का सबसे पावरफुल और टिकाऊ फोन है. बेहतर कैमरा AI, लंबी बैटरी लाइफ और सालों तक मिलने वाले अपडेट्स के साथ Pixel 10a उन यूजर्स के लिए लाया गया है जो प्रीमियम अनुभव चाहते हैं, लेकिन बजट के अंदर.
Pixel 10a की कीमत और उपलब्धता
Pixel 10a की कीमत भारत में 49,999 रुपये रखी गई है. यह फोन अभी प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और 6 मार्च 2026 से बिक्री के लिए बाजार में आ जाएगा. इसके साथ ही इस पर कंपनी अपने ग्राहकों को 3 हजार रुपये का कैशबैक भी दे रही है. Google का कहना है कि इस बार कंपनी ने अपनी फ्लैगशिप Pixel 10 सीरीज में मिलने वाले कई AI फीचर्स पहली बार A-सीरीज में दिए हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग Pixel का अनुभव ले सकें.
Google AI पर खास फोकस
Pixel 10a की सबसे बड़ी खासियत इसका Google AI है. इसमें Camera Coach फीचर मिलता है, जो फोटो लेते समय रियल टाइम में बेहतर एंगल और फ्रेमिंग के सुझाव देता है. इसके अलावा Auto Best Take फीचर अब 20 लोगों तक की ग्रुप फोटो में सबसे अच्छे एक्सप्रेशन को अपने आप चुनकर एक परफेक्ट फोटो बना देता है. Pixel यूजर्स को समय-समय पर Pixel Drops के जरिए नए फीचर्स भी मिलते रहेंगे.
डिस्प्ले और विजिबिलिटी
फोन में 6.3 इंच का Actua डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक जाती है. यह A-सीरीज Pixel का अब तक का सबसे ब्राइट डिस्प्ले है. इससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देगी, जो आउटडोर इस्तेमाल के दौरान काफी मददगार साबित होगा.
बैटरी और चार्जिंग
Pixel 10a में 5,100 mAh की बैटरी दी गई है, जो A-सीरीज की सबसे बड़ी बैटरी है. Google के मुताबिक, यह फोन एक बार चार्ज करने पर 30 घंटे से ज्यादा का बैकअप दे सकता है. इसमें 30W वायर्ड चार्जिंग और 10W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है, जो इस कीमत के सेगमेंट में एक उपयोगी सुविधा है.
मजबूती और लंबी लाइफ
फोन को IP68 रेटिंग मिली है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है. स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Gorilla Glass 7i दिया गया है. डिजाइन में भी बदलाव किया गया है और अब इसमें चारों तरफ 4mm के पतले और एक जैसे बेजल्स मिलते हैं. सबसे खास बात यह है कि Google इस फोन के लिए 7 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रहा है.
पर्यावरण को ध्यान में रखकर डिजाइन
Google ने Pixel 10a को ज्यादा पर्यावरण अनुकूल बनाने की कोशिश की है. इसमें 100 प्रतिशत एल्युमिनियम फ्रेम दिया गया है, जबकि बैक पैनल में 81 प्रतिशत रिसाइकल्ड प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है. इसके अलावा फोन में रिसाइकल्ड कोबाल्ट, कॉपर, गोल्ड और टंगस्टन जैसे मटेरियल भी शामिल हैं.
Pixel Upgrade Program का फायदा
Google ने भारत में Pixel Upgrade Program के तहत Pixel 10a को शामिल किया है. इस स्कीम में ग्राहक बिना डाउन पेमेंट और बिना ब्याज वाली EMI पर फोन खरीद सकते हैं. साथ ही, नौ किस्तें भरने के बाद यूजर अपने पुराने फोन की कंडीशन की चिंता किए बिना नए Pixel में अपग्रेड भी कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- AI Impact Summit में छाया देसी AI स्मार्ट चश्मा, PM मोदी ने किया ट्राई, जानिए क्या है इसकी खासियत
संबंधित खबरें
iPhone के चार्जिंग सॉकेट में पानी चला गया तो सबसे पहले क्या करें?
2 hrs agoसिर्फ 49,449 रुपये में खरीदें iPhone 17, Flipkart पर तगड़ा ऑफर
5 hrs agoस्पैम-फ्रॉड कॉल पर लगेगी लगाम? 1 नवंबर से लागू होगा सरकार का ये नया नियम
6 hrs agoसर्दियों से पहले गीजर पर बंपर छूट! ये धांसू मॉडल हुए सस्ते, जानें डील्स
7 hrs agoJio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
9 hrs agoAirtel के 348 और 349 वाले प्लान में कौन बेहतर? अंतर सिर्फ 1 रुपये का!
1 day agoGoogle Fitbit Air या Fitbit Edge कौन-सा फिटनेस ट्रैकर है आपके लिए बेहतर?
1 day agoApple ने लॉन्च किए तीन नए धांसू प्रोडक्ट्स, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoसर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
2 days agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines