Google Photos New Feature: क्या आप जानते हैं कि गूगल फोटो ने आपके शेयर किए गए एल्बम को मैनेज करने का एक नया तरीका पेश किया है? अब आपको यह पता लगाने के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं है कि किसी शेयर किए गए एल्बम में क्या नया है। गूगल फोटो ने एक नया “अपडेट्स” पेज ऐड किया है जो आपको एक ही जगह पर सारी जानकारी देता है। चलिए इसके बारे में जानते हैं…
इस नए पेज में आपको क्या मिलेगा?
नए अपडेट के बाद आपको जैसे कि कोई नई फोटो ऐड की गई है या किसी ने आपके कमेंट का जवाब दिया है। अब आपको इसकी सारी जानकारी मिलेगी। ग्रुप चैट्स, पार्टनर शेयरिंग और मेमोरीज से जुड़े अपडेट्स भी अब आपको एक ही जगह पर मिलेंगे।
फीचर का इस्तेमाल कैसे करें?
- बेल आइकन पर टैप करें: आप इस आइकन को शेयरिंग बटन की जगह देखेंगे।
- अपडेट्स देखें: यहां आपको सभी अपडेट्स समय के अनुसार दिखाई देंगे।
- आप आज, कल, इस हफ्ते, इस महीने, पिछले महीने या उससे पहले के अपडेट्स देख सकते हैं।
यह फीचर कहां मिलेगा?
यह नया फीचर अभी एंड्रॉयड और आईओएस दोनों पर उपलब्ध है। आप अपने गूगल फोटो ऐप में “कलेक्शंस” सेक्शन में जाकर शेयर किए गए एल्बम देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें : लो भाई अब तो कॉल उठाने की भी जरूरत नहीं… Google ने कर दिया कमाल; इस फोन में आई खास टेक्नोलॉजी
इस नए फीचर से आपको क्या फायदा होगा?
समय की बचत
अब आपको शेयर किए गए एल्बम में क्या नया है, यह पता लगाने के लिए अलग-अलग जगहों पर नहीं जाना होगा। सभी अपडेट्स एक ही जगह पर होने से आपको अपने शेयर किए गए एल्बम को आसानी से मैनेज करने में मदद मिलेगी। अगर आपको शेयर किए गए एल्बम को मैनेज करने में कोई परेशानी आ रही है, तो आप गूगल सपोर्ट पेज पर जाकर अधिक जानकारी ले सकते हैं।
आ रहा ये खास AI फीचर
इतना ही नहीं गूगल Pixel फोन के लिए जल्द ही सबसे जबरदस्त फीचर भी ला रहा है जो AI का यूज करके आपके कॉल्स का जवाब देगा। जी हां, कंपनी “AI रिप्लाई” नाम का एक नया फीचर भी ला रही है।
संबंधित खबरें
iPhone के चार्जिंग सॉकेट में पानी चला गया तो सबसे पहले क्या करें?
2 hrs agoसिर्फ 49,449 रुपये में खरीदें iPhone 17, Flipkart पर तगड़ा ऑफर
5 hrs agoस्पैम-फ्रॉड कॉल पर लगेगी लगाम? 1 नवंबर से लागू होगा सरकार का ये नया नियम
7 hrs agoसर्दियों से पहले गीजर पर बंपर छूट! ये धांसू मॉडल हुए सस्ते, जानें डील्स
7 hrs agoJio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
9 hrs agoAirtel के 348 और 349 वाले प्लान में कौन बेहतर? अंतर सिर्फ 1 रुपये का!
1 day agoGoogle Fitbit Air या Fitbit Edge कौन-सा फिटनेस ट्रैकर है आपके लिए बेहतर?
1 day agoApple ने लॉन्च किए तीन नए धांसू प्रोडक्ट्स, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoसर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
2 days agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines