Google Pay RuPay Credit Card Payment Process: क्या आप ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करने के लिए गूगल पे का इस्तेमाल करते हैं? अगर हां, तो आपके लिए आज हम एक अच्छी खबर लेकर आए हैं। गूगल पे पर अब पेमेंट करने के लिए एक नई सर्विस को शुरू कर दिया गया है।
गूगल की ओर से पेमेंट करने के लिए गूगल पे पर क्रेडिट कार्ड की मदद से UPI Payment की सुविधा दे दी है। इसका मतलब ये है कि अब यूजर्स गूगल पे पर क्रेडिट कार्ड से यूपीआई पेमेंट कर पाएंगे। इससे पहले ये सुविधा का लाभ सिर्फ डेबिट कार्ड के लिए ही उपलब्ध था।
लोगों के बीच यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) की काफी मांग देखते हुए गूगल ने ये फैसला ने नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के साथ मिलकर लिया है। कंपनी की ओर से 24 मई, मंगलवार को RuPay क्रेडिट कार्ड से यूपीआई पेमेंट की सुविधा जारी की है।
ये भी पढ़ेंः HP का कॉम्पैक्ट लेजर प्रिंटर लॉन्च; स्मार्ट और फास्ट प्रोसेस के साथ-साथ ये भी हैं खास फीचर्स!
RuPay क्रेडिट कार्ड को गूगल-पे से कर सकते हैं लिंक
फिलहाल, सिर्फ RuPay क्रेडिट कार्ड को गूगल-पे के साथ यूपीआई ट्रांजेक्शन के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आपको गूगल पे से RuPay क्रेडिट कार्ड को लिंक करना होगा। इसके जरिए यूजर्स को ऑनलाइन और ऑफलाइन तौर पर लेनदेन की सुविधा का लाभ हो सकेगा।
Rupay क्रेडिट कार्ड को कैसे करें गूगल-पे से लिंक?
- गूगल पे ऐप को ओपन करें।
- इसके बाद एप की सेटिंग पर जाएं।
- उस पर क्लिक करने के बाद आपको कई ऑप्शन मिलेंगे।
- इनमें से एक पेमेंट ऑप्सन पर क्लिक करें।
- पेमेंट और एड अकाउंट में क्लिक करके Rupay क्रेडिट कार्ड सिलेक्ट करें।
- यहां अपने कार्ड का आखिरी 6 डिजिट का नंबर, एक्सपायरी डेट और पिन नंबर दर्ज करें।
- साथ में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एंटर करके ओटीपी वेरिफिकेशन कर लें।
- इस तरह से गूगल पे से Rupay क्रेडिट कार्ड का यूपीआई पेमेंट के लिए लिंक हो जाएगा।
- ये भी पढ़ेंः गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
स्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
8 mins agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
16 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
18 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
21 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
23 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines