Sell Gift Card or Voucher for Cash in India: आजकल, डिजिटल पेमेंट करना आम बात हो गई है। Google Pay, PhonePe और Paytm जैसे UPI ऐप्स ने लेनदेन को आसान और काफी ज्यादा सुविधाजनक बना दिया है। इन ऐप्स का यूज करके आप न केवल पेमेंट कर सकते हैं, बल्कि कई तरह के कैशबैक और ऑफर का भी लाभ उठा सकते हैं। हालांकि कई बार इन UPI ऐप्स से लेनदेन करने पर ऐसे कूपन भी मिल जाते हैं जिसकी आपको बिलकुल भी जरूरत नहीं होती।
ऐसे में ये कूपन खराब हो जाते हैं लेकिन क्या हो अगर हम आपको कहें कि UPI ऐप्स से लेनदेन पर मिलने वाले कूपन से आप पैसा भी बना सकते हैं। जी हां, आप इन फालतू कूपन को बेच कर अपने अकाउंट में इसके बदले पैसे ले सकते हैं। चलिए इसके बारे में जानें…
कूपन की डिटेल्स करनी होगी ऐड
दरअसल हाल ही में डिजिटल क्रिएटर शिवम् मालिक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि Google Pay, Phonepe, Paytm पर मिलने वाले फ्री कूपन को आप ऑनलाइन बेच कर पैसे कमा सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी सिर्फ एक वेबसाइट पर जाना होगा और वहां आपको फ्री मिले कूपन की डिटेल्स को ऐड करना होगा। इसके बाद जैसे ही आपका कूपन बिकेगा तो आपको इसके पैसे मिलेंगे।
ये भी पढ़ें : लूट लो! OnePlus 12R के साथ 5000 रुपये के Earbuds फ्री, 3000 की छूट
कैसे करें इस वेबसाइट का यूज?
बता दें कि इस वेबसाइट का नाम crafin.in है जहां आप इन फालतू कूपन को बेच कर पैसे कमा सकते हैं। क्रैफ़िन का यूज करते हुए तीन स्टेप्स को फॉलो करते हुए आप गिफ्ट कार्ड बेच सकते हैं।
- इसके लिए सबसे पहले आपको क्रैफ़िन पर अकाउंट बनाना है और प्लेटफार्म पर लॉगिन करना है।
- इसके बाद आपको अपने गिफ्ट कार्ड को लिस्ट करना होगा और उसे वेरीफाई करना होगा। यहां आप Amazon, Flipkart, Bigbazzar, Make My Trip, Myntra और Zara के गिफ्ट कार्ड बेच सकते हैं।
- वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरी करने के बाद, आप अपने बैंक अकाउंट में कूपन का पैसे ले सकते हैं।
संबंधित खबरें
WhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 hr agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
21 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
23 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
2 days agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
2 days agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines