WhatsApp Bill Payment: भारत में WhatsApp का अगला बड़ा अपडेट यूजर्स के लिए बहुत खास हो सकता है। जैसा कि हम जानते हैं कि WhatsApp Pay के जरिए UPI-पेमेंट की सुविधा उपलब्ध है, लेकिन अब जल्द ही इसमें बिल भुगतान (Bill Payments) की सुविधा भी जुड़ सकती है। Android Authority की एक रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। ऐसे में अगर यह अपडेट लागू होता है, तो WhatsApp Google Pay, PhonePe और Paytm जैसे डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म्स को टक्कर देगा। आइए इसके बारे में जानते हैं।
WhatsApp में बिल भुगतान का फीचर
इस नई सुविधा की जानकारी WhatsApp के APK टियरडाउन के जरिए सामने आई है। रिपोर्ट में बताया गया कि WhatsApp बीटा वर्जन 2.25.3.15 में ‘Bill Payment’ नाम से एक नया सेक्शन जोड़ा गया है। हालांकि अभी इस सेक्शन में कोई खास अपडेट नहीं है।
कर सकेंगे ये बिल पेमेंट?
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो WhatsApp इस फीचर को अलग-अलग तरह के बिलों पेमेंट के लिए टेस्ट कर रहा है, जिसमें बिजली बिल, मोबाइल प्रीपेड रिचार्ज, एलपीजी गैस भुगतान, पानी के बिल, लैंडलाइन पोस्टपेड बिल और किराया शामिल हैं।
WhatsApp Pay पेमेंट की शुरुआत
WhatsApp भारत में पहले से ही UPI पेमेंट की सुविधा देता है, जिससे यूजर्स आसानी से पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। यह सुविधा भारत में 2018 में बीटा वर्जन के रूप में शुरू हुई थी और 2020 में इसे ऑफिशियली लॉन्च किया गया। लेकिन अब तक WhatsApp पर केवल पैसे भेजने और रिसीव करने की सुविधा थी।
WhatsApp का अगला बड़ा कदम
अगर WhatsApp इस नए बिल भुगतान फीचर को सही तरीके से लागू कर देता है, तो यह डिजिटल पेमेंट सेक्टर में Google Pay, PhonePe और Paytm जैसे दिग्गजों को कड़ी टक्कर देगा। WhatsApp भारत में सबसे अधिक उपयोग किए जाने वाले मैसेजिंग ऐप्स में से एक है, और इस वजह से इसका बिल पेमेंट फीचर बड़ी संख्या में यूजर्स को आकर्षित कर सकता है।
फिलहाल, यह सुविधा बीटा वर्जन में टेस्टिंग फेज में है, इसलिए ये कहना मुश्किल है कि इसे सभी यूजर्स के लिए कब जारी किया जाएगा। लेकिन भारत में WhatsApp Pay की सफलता को देखते हुए इस नए फीचर के आने की संभावना काफी ज्यादा है।
यह भी पढ़ें- खुशखबरी! Realme P3 Pro भारत में इस दिन मारेगा एंट्री; मिलेगी 6000mAh बैटरी और दमदार प्रोसेसर
संबंधित खबरें
इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
7 hrs ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
10 hrs agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
11 hrs agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
13 hrs agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
1 day agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
1 day agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
2 days agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
2 days agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
2 days agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines