Google New Upcoming Features 2024 in India: गूगल ने Pixel 6 सीरीज के साथ एक कमाल का फीचर पेश किया था जो यूजर्स को Scam Calls का अलर्ट पहले ही दे देता है। हालांकि कंपनी ने उस वक्त इसे भारत में पेश नहीं किया था लेकिन अब ऐसा कहा जा रहा है कि जल्द ही गूगल इसे भारत में भी रोल आउट कर सकता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं गूगल के कॉल स्क्रीन फीचर की। आइये जानते हैं क्या है ये फीचर और कैसे काम करता है।
कैसे काम करता है फीचर?
जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि ये फीचर कॉल आने पर बता देता है कि कौन कॉल कर रहा है जैसे टेलीमार्केटर्स हैं या स्कैमर्स इस बात का पता आपको पहले ही चल जाएगा। यह प्रोफेशनल्स और डेली यूजर्स के लिए काफी हेल्पफुल हो सकता है। अमेरिका और कुछ अन्य देशों में Google Pixel 6, Pixel 7 और Pixel 8 सीरीज के यूजर्स पिछले कुछ समय से इस फीचर का मजा ले रहे हैं। अब जल्द ही भारतीय यूजर्स भी इसे यूज कर पाएंगे।
वीडियो से भी जानें कुछ नए और खास फीचर्स
ये भी पढ़ें : Instagram Reel नहीं हो रही Viral?
अपडेट के बाद मिला फीचर!
बता दें कि एक Reddit यूजर ने इस फीचर के आने का खुलासा किया है जिसका नाम r/yuval17G है। पोस्ट के यूजर ने बताया है कि वह अपने फोन में AOSP 14 कस्टम ROM यूज कर रहा है जिसे उसने वनप्लस 7 पर इनस्टॉल किया हुआ। अपडेट के बाद उसे यह फीचर हिंदी और अंग्रेजी (भारत) दोनों में कॉल स्क्रीनिंग के दौरान देखने को मिला है। साथ ही यूजर ने यह भी बताया कि केवल भारत ही नहीं, ये फीचर अन्य देशों में भी जल्द ही रोल आउट किया जा सकता है।
कब तक आएगा ये फीचर?
हालांकि इस वक्त ये फीचर ऑस्ट्रेलिया, यूएस, स्पेन, यूके, इटली, जापान, आयरलैंड और जर्मनी में Pixel 6 और बाद के यूजर्स के लिए उपलब्ध है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि भारतीय यूजर्स को यह फीचर कब मिलेगा, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि पिक्सेल डिवाइस को मार्च में ये फीचर मिल सकता, लेकिन अभी तक गूगल ने इसे लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं की है।
वीडियो से भी जानें फीचर्स
ये भी पढ़ें : कौन है Emily Pellegrini? जिसका आज हर कोई दीवाना
संबंधित खबरें
Apple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
35 mins agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 hr agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
17 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
19 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
22 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines