Google New Security Features for Android Phone: कल्पना कीजिए कि आप सड़क पर चल रहे हैं और अचानक कोई आपका फोन छीनकर भाग जाए। इस घबराहट भरे पल में आपको चिंता होती है कि फोन तो गया साथ ही उसमें मौजूद बैंक डिटेल्स, फोटोज और वीडियो भी चले गए। खैर, Google अब आपके लिए कुछ खास लाया है जो आपको इस बुरे सपने से बचा सकता है। जी हां, कंपनी तीन नए सिक्योरिटी फीचर लेकर आई है।
- Theft Detection Lock
- Offline Device Lock
- Remote Lock
इन तीन नए सिक्योरिटी फीचर्स के साथ आपका Android फोन अब सस्पिशियस बिहेवियर का पता लगाने पर खुद को लॉक कर सकता है, जिससे आपका डेटा सिक्योर रहेगा। सबसे पहले ये स्मार्ट फीचर्स अमेरिका में शुरू हो रहे हैं, जिससे चोरों के लिए चोरी किए गए डिवाइस को अनलॉक करना पहले से ज्यादा मुश्किल हो जाएगा।
क्या है Theft Detection Lock?
चोरी का पता लगाने वाला लॉक सबसे दिलचस्प नए सिक्योरिटी टूल्स में से एक है। इसे यह पता लगाने के लिए डिजाइन किया गया है कि कोई आपका फोन कब छीनता है। चाहे चोर आपके चलते समय या बाइक चलाते समय फोन छीने, यह फीचर अचानक होने वाली हरकत और चोरी को पहचान लेता है। यह डिटेक्शन सिस्टम मशीन लर्निंग (ML) मॉडल के जरिए काम करता है जो इस बात पर नजर रखता है कि आपके फोन को कैसे हैंडल किया जा रहा है।
कैसे काम करेगा ये तगड़ा फीचर?
अगर कोई अचानक फोन छीनकर भाग जाता है या बाइक या कार से तेजी से भाग जाता है, तो फोन उस हरकत को पहचान लेगा और तुरंत लॉक हो जाएगा। अच्छी बात यह है कि ये फीचर ऑटोमैटिक काम करेगा आपको इसे मैन्युअल ऑन करने की जरूरत नहीं है।
ये भी पढ़ें : Apple iPhone 17 में होगा सबसे बड़ा बदलाव, बटन हो जाएंगे गायब? देखें नई रिपोर्ट
Offline Device Lock
इतना ही नहीं ये फीचर इंटरनेट कनेक्शन पर भी डिपेंड नहीं है, इसलिए यह लॉक ऑफलाइन भी काम करेगा। अगर चोर उस वक्त फोन को चुरा लेता है जब आपके फोन का इंटरनेट बंद था। तब भी ये सिक्योरिटी फीचर फोन को लॉक कर सकता है।
Remote Lock
रिमोट लॉक फीचर सबसे जबरदस्त है, जो यूजर्स को अपने फोन नंबर का इस्तेमाल करके अपने डिवाइस को रिमोट तरीके से लॉक करने की सुविधा देता है। यह तब मददगार हो सकता है जब आप अपने Google अकाउंट या “Find my Device” को एक्सेस नहीं कर पाते।
कैसे कर सकेंगे यूज?
Google अगस्त से इन फीचर्स की टेस्टिंग कर रहा है और इन्हें अगले कुछ हफ्तों में सभी Android स्मार्टफोन पर रोल आउट कर दिया जाएगा। इन फीचर्स को आप Android स्मार्टफोन पर सेटिंग्स> Google> Google सर्विस मेनू से एक्सेस कर पाएंगे।
संबंधित खबरें
फिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
35 mins agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 hr agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 hr agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
18 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
20 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
22 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines