हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Google ला रहा गजब का फीचर! Search एक्सपीरियंस होगा और भी शानदार

Google New Features: सर्च एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए अब कंपनी सर्च नोट्स नाम से एक फीचर की टेस्टिंग कर रही है।

विज्ञापन

आज Google और विकिपीडिया का स्टूडेंट और प्रोफेशनल्स से लेकर सभी लोग यूज करते हैं। वहीं पिछले कुछ दशक में, जस्ट गूगल इट शब्द का यूज आमतौर पर काफी ज्यादा किया जाने लगा है और इसमें कोई संदेह नहीं है कि जब ऑनलाइन सर्च की बात आती है तो गूगल सर्च इंजन का नाम सबसे पहले लिया जाता है। यहां तक कि माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला भी सर्च इंजन गूगल को ‘800-Pound Gorilla’ कह चुके हैं। कंपनी लगातार सर्च एक्सपीरियंस को बेहतर करने पर काम कर रही है। इसी कड़ी में अब कंपनी सर्च नोट्स नाम से एक फीचर की टेस्टिंग कर रही है। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

सर्च रिजल्ट पर कर सकते हैं कमेंट

Google ने हाल ही में बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि भारत और अमेरिका में यूजर्स जल्द ही सर्च रिजल्ट पर कमेंट भी कर सकेंगे। कंपनी इस वक्त नोट्स नामक फीचर की टेस्टिंग कर रही है। इस फीचर के आने से अन्य लोग यह जान सकेंगे कि सर्च रिजल्ट कितना यूजफुल है। यह काफी हद तक वैसा ही है जैसे कोई व्यक्ति दूसरों की मदद करने के लिए विकिपीडिया पेज को एडिट करता है।

दे सकते हैं अपनी राय

एक ब्लॉग पोस्ट में Google ने सर्च के लिए नए फीचर की घोषणा की और लिखा कि यह ऑप्ट-इन फीचर के रूप में उपलब्ध होगा। कंपनी ने यह भी बताया कि ये फीचर सर्च पर व्यापक दृष्टिकोण खोजने में भी काफी मदद करेगा। नोट्स यूजर्स को किसी विशेष विषय पर अपनी राय दुनिया के साथ शेयर करने की सुविधा देता है। जिससे अन्य लोग इसका लाभ उठा सकेंगे।

कैसे करें यूज?

टेक दिग्गज ने कहा कि इस नए प्रयोग में आप एक वेब पेज के बारे में यूजफुल रेफरेन्सेस प्राप्त कर सकते हैं ताकि आप उन सूचनाओं को बेहतर ढंग से पहचान सकें जो आपके लिए सबसे उपयोगी हो सकती हैं या आप अपनी विशेषज्ञता को दुनिया के साथ साझा कर सकते हैं। सर्च में नोट्स का यूज करने के लिए, यूजर्स को बस Google ऐप या डिस्कवर में जाना होगा। सर्च रिजल्ट के नीचे यहां आपको एक “नोट्स” बटन दिखाई देगा, जो यूजर्स को नोट्स देखने और बनाने में मदद करेगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें