हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Google लाया करोड़ों यूजर्स के लिए खास AI फीचर, घर से निकलने से पहले जरूर करें इस्तेमाल

Google New AI-Powered Feature: गूगल ने मैप्स के अंदर एक ऐसे फीचर को ऐड किया है जो अब आपको रियल टाइम में एयर क्वालिटी की जानकारी देगा। घर से निकलने से पहले इसका इस्तेमाल जरूर करें।

विज्ञापन

Google New AI-Powered Feature: गूगल ने हाल ही में एयर पॉल्यूशन की बढ़ती समस्या को देखते हुए अपने पॉपुलर गूगल मैप्स में एक बड़ा अपडेट रोल आउट किया है। कंपनी ने AI-बेस्ड टूल Air View+ पेश किया है, जो गूगल मैप्स पर रियल टाइम में Air क्वालिटी की जानकारी देता है। इस सुविधा का उद्देश्य भारत में एयर पॉल्यूशन से निपटना और लोकल लेवल पर सटीक डेटा उपलब्ध कराना है।

कैसे काम करता है Air View+?

Google का Air View+ टूल कई सोर्स से डेटा इकठा करता है…

  • गवर्नमेंट एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम
  • 150 से ज्यादा शहरों में लगाए गए सेंसर
  • Satellite इमेजेज
  • मौसम के पैटर्न और ट्रैफिक डेटा

इन सभी सोर्स से प्राप्त डेटा को Google की AI टेक्नोलॉजी द्वारा प्रोसेस किया जाता है। इसे भारत के नेशनल एयर क्वालिटी इंडेक्स (NAQI) के स्टैंडर्ड्स के अनुसार कस्टमाइज्ड किया गया है। यह टूल PM2.5, PM10, CO2, NO2, ओजोन, टेम्परेचर और Humidity जैसे मेजर पोलूटेंट्स का विश्लेषण करता है।

Google मैप्स पर एयर क्वालिटी की डिटेल्स कैसे देखें?

1. सबसे पहले अपने डिवाइस पर Google मैप्स ऐप ओपन करें।

2. मैप पर एयर क्वालिटी लेयर को एक्टिवेट करें।

3. मौसम विजेट का इस्तेमाल करके अपने करंट लोकेशन या किसी अन्य क्षेत्र का AQI चेक करें।

इन लोगों के लिए काफी यूजफुल

यह टूल खास तौर से बच्चों, बुजुर्गों और उन लोगों के लिए यूजफुल है, जो खराब एयर क्वालिटी के प्रति संवेदनशील होते हैं। यह उन्हें पोल्लुशण के हाई लेवल वाले दिनों में मास्क पहनने, बाहरी गतिविधियों को लिमिटेड करने या अन्य सावधानियां बरतने की चेतावनी देता है।

लगाए गए एयर क्वालिटी सेंसर

Google ने इस टूल को बेहतर बनाने के लिए ऑरास्योर और रेस्पिरर लिविंग साइंसेज जैसी कंपनियों के साथ पार्टनरशिप की है। इन पार्टनरशिप के तहत उन एरिया में एयर क्वालिटी सेंसर लगाए गए हैं, जहां पहले डेटा इकठा करना संभव नहीं था।

ये भी पढ़ें : Samsung की बोलती बंद करने आ रहा है OnePlus, लॉन्च करेगा पहला ऐसा डिवाइस

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें